ड्रग्स मामला: एनसीबी कार्यलय में अभिनेता अर्जुन रामपाल से पूछताछ

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

एनसीबी का अर्जुन रामपाल के करीबी पर शिकंजा

मुम्बई। ड्रग्स मामले को लेकर एनसीबी का बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा कसता जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से एनसीबी कार्यालय में पूछताछ चल रही है। इससे पहले गैब्रिएला से पूछताछ एनसीबी ने की थी। वहीं दूसरी तरफ एनसीबी ने आस्टेलियन मूल के आर्किटेक्ट पॉल बार्टल को सुशांत सिंह ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, पॉल बार्टल और अर्जुन राम पाल को आमने सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब हैं कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच शुरू की। एनसीबी ने इससे पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts