Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

दर्दनाक हादसा: मैच खेलने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

NH 69 के रसैलपुर गांव के पास  कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई |Accident

Edited By Vijay Sharma

होशंगाबाद (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा (Accident) हुआ है। जिसमें 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई है औऱ तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नर्मदा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में कुल सात लोग सवार थे, सभी ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने जा रहे थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना होशंगाबाद के रैसलपुर गांव की है। जहां MP एकेडमी के सात खिलाड़ी ध्यानचंद ट्रॉफी खेलने के लिए इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे, तभी NH 69 के रसैलपुर गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है।

खेलमंत्री ने दुख जताया

सूत्रों का कहना है कि बोलेरो से कार की भिंड़त हो गई और ये हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी लगते ही मध्यप्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रकट किया है। वहीं, प्रदेश के कई नेताओं ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।

पूर्व CM शिवराज और CM कमलानाथ ने जताया दुख

वहीं इस दर्दनाक हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान औऱ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने पीड़ितों के परिवार के हर संभव मदद देने की घोषणा की है।

मृतक खिलाड़ियों के नाम…

  • शाहनवाज खान
  • आदर्श हरदुआ
  • आशीष लाल
  • अनिकेत

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts