हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान डम्पर-कार की ...

    डम्पर-कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत

    Accident

    अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह डम्पर और कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयपुर से पांच लोग कार टैक्सी से नागौर की ओर जा रहे थे कि साढ़े तीन तड़के करीब तीन बजे रूपनगढ़ में रूणदा गांव के पास अवैध बजरी से भरे डम्पर से कार टकरा गयी। आमने सामने की टक्कर से कार में सवार संदीप पूनिया, शौकीन, सुरेंद्र सिंह, संजय शर्मा और रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी।

    • घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव रूपनगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाये।
    • मृतकों में चार नागौर जिले और एक चुरु जिले के राजगढ़ का निवासी था।