स्टॉकिंग के खिलाफ AAP महिला विंग का जनसंवाद, शुरू किया मिस्ड कॉल अभियान

AAP, Women's, Wing, Dialogue, Against, Stocking

नई दिल्ली।

 

आम आदमी पार्टी की महिला विंग देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ रही स्टॉकिंग की घटनाओं के खिलाफ जनसंवाद करने जा रही हैै। महिला विंग के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक सख्त कानून की जरूरत है आम आदमी पार्टी की महिला विंग 26 मई को आनंद विहार में महिला सुरक्षा और स्टॉकिंग के मसले पर चर्चा करेगी। इस दौरान ‘आप’ महिला विंग ने महिला सुरक्षा के मुद्दे को दिल्ली के हर कोने तक पहुंचाने के लिए मिस्ड कॉल अभियान के तहत (8588833565)यह नंबर भी जारी किया है।
‘आप’ महिला विंग के मुताबिक स्टॉकिंग के खिलाफ मुहिम को मजबूती देने के लिए ‘हस्ताक्षर अभियान’ एवं ‘मेट्रो कैंपेन अभियान’ शुरू किया गया है, जिसके तहत एक लाख हस्ताक्षर होने के बाद इस समस्या को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखा जाएगा। अध्यक्ष ऋचा पांडे बताती हैं कि सख्त कानून न होने कि वजह से ही राजधानी में इतनी वारदातें होती है। यदि महिला सुरक्षा के तहत एक सख्त कानून बना दिया जाए तो इस त​रह की घटनाओं को अंकुश लगाया जा स​कता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।