दिल्ली: केजरीवाल की आंधी में बहे भाजपा-कांग्रेस, आप को प्रचंड बहुमत

Delhi Election Result 2020 - Sach Kahoon News
Aap-Wins-Delhi

भाजपा और कांग्रेस के अरमानों पर फिरा झाडू

Delhi election result 2020
चुनाव आयोग की साइट के अनुसार

नई दिल्ली। Delhi Election Result 2020 Exclusive: दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों में एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal)के नेतृत्व में भाजपा की आशाओं पर झाडू फेर दिया। आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। दूसरी ओर भाजपा को सिर्फ 8 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं 15 साल तक दिल्ली पर राज कर चुकी कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई। कुछ माह पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

अब आपको बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पिछले दो साल में 7 राज्यों में सत्ता खो चुका है। पिछली बार दिल्ली में महज 3 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 48 सीटों पर जीत के अनुमान के साथ सत्ता में आने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, ये अनुमान गलत साबित हुए। इसे लेकर उन्हें लोगों द्वारा बड़ी संख्या में ट्रोल किया जा रहा है।

इसी के साथ भाजपा के लिए देश का सियासी नक्शा भी नहीं बदला। दिल्ली समेत 12 राज्यों में अभी भी भाजपा विरोधी दलों की सरकारें हैं। राजग के पास 16 राज्यों में ही सरकार है। इन राज्यों में 42% आबादी रहती है।

 

aap workers celebration 01 - Sach Kahoon news
जीत की खुशी में एक दूसरे को लड्डू खिलाते आप कार्यकर्ता

aap workers celebration 02 - Sach Kahoon news
जीत की खुशी में नाचते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता

aap workers celebration 03 - Sach Kahoon news
आप की जीत के मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचा ‘नन्हा केजरीवाल’

अरविंद केजरीवाल कौन है?

अरविंद केजरीवाल सादगी में विश्वास करते हैं और शाकाहारी हैं। अध्ययनशील होने के अलावा, वे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के प्रशंसक हैं। उन्हें कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है। उन्हें अपना हर काम खुद करना पसंद है। यहां तक कि अपने कार्यस्थल पर, उन्होंने चपरासी की सेवा का उपयोग करने से इनकार कर दिया और व्यक्तिगत रूप से अपने डेस्क को साफ किया। केजरीवाल अपने बच्चों का जन्मदिन नहीं मनाते हैं।

Arvind Kejriwal Jeevan Parichay in Hindi

  • वर्तमान पद : दिल्ली के मुख्यमंत्री
  • विधायक : नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र
  • जन्म तिथि : 16 अगस्त, 1968
  • जन्म स्थान : सिवनी , हरियाणा, भारत
  • धर्म : हिंदू
  • शिक्षा : आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • राजनीति में शामिल होने से पहले पेशा : मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल सेवा।
  • आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त के रूप में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के लिए काम किया।
  • पत्नी : सुनीता केजरीवाल
  • बच्चे : हर्षिता और पुल्कित
  • महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया : आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस)।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री : 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014।
  • राजनीतिक दल : आम आदमी पार्टी

ये मिल चुके हैं पुरस्कार

  • 2004 में अशोक फेलो
  • 2005 में, आईआईटी कानपुर ने उन्हें सत्येंद्र के. दुबे मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया।
  • 2006 में रमन मैगसेसे पुरस्कार
  • 2006 में सीएनएन-आईबीएन से ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार।
  • 2009 में आईआईटी खड़गपुर ने उन्हें विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार के साथ सम्मानित किया।
  • एसोसिएशन फॉर इंडिया डेवलपमेंट ने उन्हें 2009 में अनुदान और फैलोशिप से सम्मानित किया।
  • कॉपोर्रेट उत्कृष्टता के लिए इकोनॉमिक टाइम्स अवॉर्ड्स 2010 में पॉलिसी चेंज एजेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए अरुणा रॉय के साथ केजरीवाल को भी सम्मानित किया गया।
  • 2011 में, केजरीवाल, अन्ना हजारे के साथ, एनडीटीवी से इंडियन ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।