सरसा में सियासी पारा चढ़ाएगी ‘आप’ की स्कूल-अस्पताल रैली

'AAP' School-Hospital Rally

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अनाज मंडी सरसा में होंगे जनता से रूबरू

सरसा। कड़ाके की ठंड के बीच सरसा का सियायी पारा चढ़ने जा रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज (‘AAP’ School-Hospital Rally) अनाज मंडी में जनसभा के लिए पहुंच रहे हंै। इस रैली को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने दिन-रात एक किया हुआ है। रैली में सरसा जिला के गांव-गांव से लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जोरदार कसरत की गई है। विरोधी को उसके घर में ही घेरने की रणनीति के तहत अरविंद केजरीवाल की रैली सरसा में तय की गई है। शहर की भांति ग्रामीण एरिया में आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है और आज होने वाली जनसभा यह साबित कर देगी। दरअसल, सरसा हमेशा से इनेलो का गढ़ रहा है।

इनेलो को घेरने के लिए ही सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से सरसा में जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी सरसा को ही फोकस किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में सरसा का राजनैतिक पारा अधिक चढ़ने की संभावना बनी हुई है।

थेहड़ बनेगा चुनावी मुद्दा

आम आदमी पार्टी द्वारा सरसा में थेहड़ को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली गई है। सरसा शहर के लिए (‘AAP’ School-Hospital Rally) यह बड़ा मुद्दा है। थेहड़वासी कांग्रेस, इनेलो और भाजपा को आजमा चुके हैं। अब उनकी आस आम आदमी पार्टी पर टिकी है। ‘आप’ द्वारा इसे हॉट इशु बनाकर चुनावी रंग दिया जा सकता है। पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एडवोकेट के अनुसार पूर्ववर्ती सरकारों के गलत निर्णयों की वजह से हजारों परिवारों के समक्ष उजड़ने की तलवार लटक गई है। दिल्ली सरकार ने 25 हजार से अधिक लैट का निर्माण कर डाला है और 20 हजार लैट निर्माणाधीन हैं। थेहड़ का समाधान भी आम आदमी पार्टी करेंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।