‘‘चिट्ठीए ओ चिट्ठीए सतगुरू दी लिखिए, तैनूं चुम मत्थे नाल लावां’’

Letter by Saint Dr. MSG

पूज्य गुरू जी की दूसरी चिट्ठी आने से साध-संगत में भारी उत्साह, साध-संगत संदेश भेजने पर पूज्य गुरू जी का तहदिल से कर रही शुक्राना

दोदा(सच कहूँ/रवीपाल)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा संदेश रूपी दूसरी चिट्ठी मिलने से डेरा श्रद्धालुओं में खुशी का कोई टिकाना नहीं है। समूह साध-संगत पूज्य गुरू जी का यह संदेश भेजने पर तहदिल से शुक्राना कर रही है। इस संबंधी डेरा श्रद्धालुओं ने अपने भावों को इस तरह बयान किया है।

Letter of Saint Dr. MSG

पूज्य गुरू जी द्वारा चिट्ठी भेजने से साध-संगत में भारी उत्साह

पूज्य गुरू जी की दूसरी चिट्ठी आने से साध -संगत में एक नया उत्साह और जोश देखने को रहा है। डेरा सच्चा सौदा की प्रशासनिक समिति के सीनियर वाईस चेयरमैन जगजीत सिंह इन्सां संबंधी जो गलत बयान बाजी की जा रही है वह मनघड़त और झूठी बयानबाजी है। उस में कोई भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि साध-संगत को मैनेजमेंट पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डेरा सच्चा सौदा की एकता को भंग किया जा रहा है, परन्तु कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मैं सन् 1967 मैंने नाम की पवित्र दात प्राप्त की थी, उस दिन से देख रहा हूँ कि आज तक डेरा सच्चा सौदा के साथ विश्वासघात करने वालों का बुरा हाल ही हुआ है। साध-संगत दिन -रात एकजुट होकर मैनेजमेंट के साथ मानवता भलाई कार्य करती है और हमेशा करती रहेगी।

                                                                                -डॉ. सिकन्दर सिंह, ब्लॉक भंगीदास, ब्लॉक दोदा

Letter of Saint Dr. MSG

साध-संगत का डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट पर पूरा भरोसा

पूज्य गुरू जी की ओर से भेजी गई रूहानी चिट्ठी पढ़ कर साध-संगत बागो-बाग हो गई, इस खुशी में ब्लॉक की समूह साध-संगत ने अपनी -अपने घरों में तस्वीर शीशे में फ्रेम करवाकर लगाई हैं और सुबह सबसे पहले चिट्ठी और पूज्य गुरू जी के स्वरूप आगे नतमस्तक होकर अन्य काम करते हैं। साध-संगत की ओर से डेरा सच्चा सौदा मैनेजमेंट पर पहला और अब भी पूरा भरोसा है। कुछ लोगों की ओर से गुमराह करन की कोशिश की गई, परन्तु असफलता ही मिली। उन्होंने कहा कि साध-संगत में पहले भी और अब भी एक है जो कि डेरा सच्चा सौदा की तरफ से एकता पाठ पढ़ाया जाता बरकरार रहेगा।

                                                                                           -गुरचरन सिंह इन्सां 15 मैंबर समिति

Letter of Saint Dr. MSG

असामाजिक तत्व अपने झूठे मंसूबों में कभी नहीं हो पाएंगे कामयाब

पूज्य गुरू जी की ओर से भेजी गई चिट्ठी पढ़ कर साध-संगत में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग डेरा सच्चा सौदा की एकता को देख कर जलते हैं, जिस कारण वह एकता को तोड़ना चाहते थे, परन्तु साध-संगत को पूज्य गुरू जी पर पूर्ण विश्वास कर असामाजिक तत्व अपने झूठे मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हमें हमारी मैनेजमेंट समिति और वाईस चेयरमैन पर पूरा गर्व है कि वह डेरा सच्चा सौदा की सेवा के लिए हर तरह की बलिदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि साध-संगत में बिल्कुल एकता है और रहेगी।

                                                                                                  -सुखदेव इन्सां, 45 मैंबर पंजाब

झूठी अफवाहों पर साध-संगत को रत्ती भर भी विश्वास नहीं

पूज्य गुरू जी ने दूसरी चिट्ठी में साध-संगत में नया जोश भर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ डेरा विपक्षियों की ओर से चिट्ठी पर किंतु -परंतु करके साध-संगत को गुमराह करने की कोशिश की गई थी, परन्तु साध-संगत टस से मस नहीं हुई, क्योंकि साध-संगत डेरा सच्चा सौदा की तरफ से पढ़ाए गए एकता के पाठ पर अटल है और हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति के वाईस चेयरमैन जगजीत सिंह इन्सां पर जो गलत बयान बाजी की जा रही है, उसमें मामूली सी भी सच्चाई नहीं है। इस झूठ प्रचार और झूठी अफवाहों में साध-संगत रत्ती भर भी विश्वास नहीं करती।

                                                                                        -सिमरनजीत इन्सां, भंगीदास नगर दोदा

दोनों चिट्ठियों प्रति साध-संगत की श्रद्धा कहने-सुनने से परे

पूज्य गुरू जी की ओर से भेजी गई दोनों चिट्ठियों प्रति साध-संगत की श्रद्धा कहने सुनने से परे है, जिसे देख कर कुछ असामाजिक तत्व बौखलाहट में आकर डेरा मैनजमैंट समिति के खिलाफ जो प्रचार कर रहे हैं, वह सरासर झूठ है, उस पर साध-संगत यकीन नहीं करती। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के साथ मिल कर जो भी मानवता भलाई कार्य किये जाते हैं वह हमेशा किए जाते रहेंगे। उन्होंने असमाजिक तत्वों से अपील की कि डेरा सच्च सौदा या सेवादारों के खिलाफ झूठ प्रचार से बाज आ जाएं, साध-संगत पर झूठी अफवाहों का कोई प्रभाव नहीं होता।

  – प्रीतम सिंह रोमाना इन्सां नगर दोदा 37 सदस्यता बुजुर्ग समिति सिरसा

हमें अपने सतगुरू पर पूर्ण विश्वास था और हमेशा रहेगा

पूज्य गुरू जी की ओर से भेजी गई दोनों चिट्ठियों प्रति साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। साध-संगत पूज्य गुरू जी की चिट्ठी पढ़कर कर खुशी महसूस कर रही है और दोनों समय दर्शन करती है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी से साध-संगत में पूज्य गुरू जी और मैनेजमेंट प्रति विश्वास बढ़ा है, जिससे साध-संगत मानवता भलाई कार्य ओर भी जोश के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि साध-संगत पूज्य गुरू जी के हुक्मों अनुसार मैनेजमेंट की ओर से भेजे गए आदेशों के बिना किसी और पर विश्वास नहीं रखती। इसलिए साध-संगत में आपसी एकता है और मैनेजमेंट और जिम्मेवारों द्वारा ही सेवा, सिमरन परमार्थ करती है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी ने संदेश भेज कर साध-संगत को एकता में रह कर जोर शोर के साथ मानवता भलाई कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सतगुरू पर पूर्ण विश्वास था और रहेगा।

                                                                                        -संजीता इन्सां, जिला सुजान बहन, दोदा

साध-संगत ने दिया एकता का सबूत

पूज्य गुरू जी की चिट्ठी द्वारा भेजे संदेश से साध-संगत में विश्वास और भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिसे देख कर कुछ असामाजिक तत्व बौखलाहट में आकर डेरा मैनजमैंट समिति के खिलाफ जो झूठ प्रचार कर रहे हैं, वह बिल्कुल गलत है, उस पर साध-संगत यकीन नहीं करती। साध-संगत की ओर से एकता का सबूत देते असामाजिक तत्वों की ओर से किए गलत प्रचार को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि साध-संगत मैनेजमेंट के साथ मिल कर मानवता भलाई कार्य कर रही है और करती रहेगी।

                          -पाल सिंह इन्सां, जिम्मेवार 15 मैंबर कमेटी, दोदा

 

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।