हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश लखनऊ में गैस ...

    लखनऊ में गैस चूल्हे के गोदाम में भीषण आग

    Fire

    एक बच्ची समेत पांच की मृत्यु

    लखनऊ (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर क्षेत्र में गैस चुल्हे के गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में एक दम्पति और बच्ची समेत परिवार के पांच सदस्यों की जलने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्दिरानगर क्षेत्र में मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज-2 में टी एन सिंह के घर में बनाए गए गैस चूल्हे के गोदाम में देर रात आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की सूचना रात करीब पौने तीन बजे मिली।

    सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। आग पर काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त मकान मालिक टीएन सिंह बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 31 वर्षीय सुमित सिंह , उनकी पत्नी वंदना सिंह और छह माह बच्ची बेबी के अलावा जूली सिंह (48) और 50 वर्षीय डब्लू सिंह के रूप में हुई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।