अब रोजगार-बेरोजगार का हर रोज होगा हिसाब
By
Posted on

चंडीगढ़ (सकब)। हरियाणा की भाजपा सरकार जल्द ही एक नया कदम उठाने जा रही है, ये है रोजगार रजिस्टर बनाना। इसके तहत प्रतिदिन नौकरी पेशा, बेरोजगारों, सक्षम और नौकरी पाने वालों का हिसाब रखा जाएगा। वहीं इसमें आने वाली कमी को भी दर्ज किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में फरवरी 2019 तक 6 लाख 18 हजार 565 पंजीकृत बेरोजगार हैं, जबकि अपंजीकृत बेरोजगारों की संख्या इससे कई गुणा अधिक है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।
