Illegal Colony Houses Sealed: कृषि भूमि में काटी गई अवैध कॉलोनी में निर्मित 3 मकानों को किया सील

Sirsa News
Sirsa News: कृषि भूमि में काटी गई अवैध कॉलोनी में निर्मित 3 मकानों को किया सील

अवैध कॉलोनियों में निर्माण पर सख्त हुआ नगर योजनाकार विभाग

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Illegal Colony Houses Sealed: शहरी क्षेत्र के साथ काटी अवैध कॉलोनियों में निर्मित मकान और दुकान बनाने वालों पर नगर योजनाकार विभाग सख्ती करने में जुटा है। विभाग की टीम ने मंगलवार को प्रीतनगर के साथ कृषि भूमि में काटी गई अवैध कॉलोनी में निर्मित व निर्माणाधीन तीन मकानों को सील किया है। विभाग की तरफ से अब अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। शहर के साथ लगते क्षेत्रों में क्लोनाइजर अवैध कॉलोनियों को विकसित करने में जुटे हैं। कृषि भूमि की जगह पर कॉलोनी काट वहां रोड, पानी और सीवरेज लाइन डाल शहरी क्षेत्र से सस्ते दामों में प्लाट बेच मोटा लाभ कमा रहे हैं। अवैध कालोनियों व निर्माणाधीन मकानों पर डीटीपी विभाग की तरफ से लगातार सख्ती की जा रही है। Sirsa News

वहीं शहर के प्रीतनगर की गली नंबर 14 के पास खेतों में काटी गई अवैध कॉलोनी में तीन मकानों का निर्माण किया गया था। मंगलवार को नगर योजनाकार अधिकारी सुनील अंतिल के नेतृत्व में टीम ने अवैध कॉलोनी में बनाए गए तीनों मकानों को सील कर दिया। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी गई है। मुख्यालय के आदेशों के बाद विभाग की तरफ से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि रिश्पाल सिंह, हरपाल सिंह निवासी खाजाखेड़ा सरसा, फूला सिंह, सुखदेव सिंह, भूप सिंह, मूला सिंह, गुजीवन सिंह, बलदेव सिंह, अजमेर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, युवराज सिंह, जश्नप्रीत सिंह, सुखदीप कौर, रुपिंद्र कौर, मनजीत कौर, प्रविंद्र कौर, मनप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह निवासी बेगू सरसा की तरफ से अवैध कॉलोनियों को क्षेत्र में काटा गया है। जिनके खिलाफ विभाग की तरफ से कार्रवाई भी की जा रही है।

बीते माह हटाया गया था अवैध निर्माण, अब मकानों को किया सील | Sirsa News

प्रीतनगर कॉलोनी के साथ ही खेतों में काटी गई करीब 25 एकड़ में अवैध कॉलोनी पर बीती 11 फरवरी को ही नगर योजनाकार विभाग की तरफ से बुलडोजर चलाया गया था। यहां पर डाली गई सीवरेज लाइन, सीवरेज चैंबर, पेयजल लाइन, गलियों व कच्ची गलियों को उखाड़ दिया गया था। इसके बाद भी क्लोनाइजरों की तरफ से यहां पर अवैध तरीके से मकानों का निर्माण किया गया है। जिन्हें अब विभाग की तरफ से हटाया जाएगा और दोबारा से अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। कुछ क्षेत्र में क्लोनाइजरों की तरफ से निर्माण कार्य रोक दिया गया है तो कई स्थानों पर क्लोनाइजर मनमानी करती हुए नजर आ रहे हैं।

अवैध कॉलोनियों के कनेक्शन पर भी रोक

नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री रोकने के साथ ही बिजली, पानी, सीवरेज सहित अन्य सुविधा दिए जाने पर रोक के संबंध में संबंधित विभाग अधिकारियों व तहसीलदार को पत्र जारी किया है। ताकि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां विकसित न हो सके और आमजन सस्ते प्लाट के चक्कर में धोखा न खा सके। Sirsa News

शहरी क्षेत्र के साथ अवैध तरीके से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने का अभियान लगातार जारी है। जिन अवैध कालोनियों में मकान व दुकानों का निर्माण किया गया है उन्हें सील किया जा रहा है। अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में अवैध कालोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा।
                                                                         – सुनील अंतिल, नगर योजनाकार अधिकारी, सरसा।

यह भी पढ़ें:– Chaura Bazar Ludhiana: अवैध कब्जों से परेशान लुधियाना का चौड़ा बाजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here