जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल मंडी में हो रहे नगरपालिका चुनाव के दौरान वोट डालने आई वृद्ध महिला के हाथ से सोने की चूड़ी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन इलाके में दिनदहाड़े कार में सवार दो अज्ञात महिलाओं द्वारा इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। Fatehabad News
जाखल में नगर पालिका के चुनाव जारी है तथा चारों ओर पुलिस तैनात हैं। इतनी पुलिस के होने के बावजूद भी महिलाएं इस घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल हो गई हैं। बुजुर्ग महिला अनीता रानी ने बताया कि वह वोट डालने के बाद घर आई थी, कुछ समय बाद डॉ से दवाई लेने के लिए अपने पोते के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हुई थी। उसी समय गीता भवन रोड की तरफ से एक कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार महिलाएं उसके पास आई। महिलाओं ने अनीता को गले लगा लिया और इतने में ही दूसरी महिला ने उसके हाथ से सोने की करीब डेढ़ तोले की सोने की चूड़ी निकाल ली और वे फरार हो गई। Fatehabad News
युवा दीपांश ने बताया कि वह अपनी दादी को वोट डालने के लिए लेकर गया था फिर वोट डलवाकर वापस आ गया। उसने बताया उसके बाद उसे अपनी दादी को दवाई दिलाने के लिए लेकर जा रहा था तभी भवन की तरफ से एक स्विफ्ट कार आई जिसमें से दो महिलाएं उसकी दादी के पास आई और गले मिली। कुछ समय बाद उसने देखा कि महिला उसकी दादी की सोने की चूड़ी चुराकर ले गई है। उसने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
यह भी पढ़ें:– Weather Update: उत्तर भारत में आज फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ