Municipal Elections: पति-पत्नी मैदान में! पति चेयरमैन तो पत्नी पार्षद पद की उम्मीदवार

Municipal Elections
Municipal Elections: पति-पत्नी मैदान में! पति चेयरमैन तो पत्नी पार्षद पद की उम्मीदवार

भाजपा ने जारी किया सरसा का संकल्पपत्र, किए कई वादे

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहरी निकाय चुनाव में गठबंधन में लड़ रही भारतीय जनता पार्टी व हरियाणा लोकहित पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बुधवार को हलोपा सुप्रीमो एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज सहित अन्य नेताओं ने डबवाली रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की और सरसा नगर परिषद को लेकर पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। Municipal Elections

प्रचार के आखिरी दिन सीएम रोड शो से भरेंगे जोश

इस संकल्प पत्र में शहर में बरसाती पानी, ट्रैफिक समस्या का समाधान, पार्किंग स्थल बनाने, पार्कों की दशा सुधारने, आवारा पशुओं, निर्मल जल अभियान, स्वच्छ सरसा अभियान, अनाज मंडी व वेयर हाउस को बाहर करने तथा पुराने गवर्नमेंट स्कूल की जगह मल्टी लेवल पार्किंग स्थल, नशा मुक्ति व पुर्नवास केंद्र बनाने इत्यादि वादे किए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच सालों में नप में अव्यवस्था रही, जिस कारण पार्कों का सही रख रखाव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरसा शहर के 32 में से 26 वार्डों में भाजपा पार्षद विजयी होंगे, एक तरफा माहौल है। उन्होंने कहा कि कभी सरसा के विधायक मुख्यमंत्री की तारीफ करने लग जाते हैं तो कभी खामियां गिनाने लग जाते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने कहा कि 28 फरवरी को बाद दोपहर मुख्यमंत्री नायब सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली सरसा में रोड शो करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन प्रत्याशी शांति स्वरूप, जगदीश चौपड़ा, मनीष सिंगला, रोहताश जांगड़ा, गुरदेव राही, रेणू शर्मा, नीतिश महेंद्रू व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नेहरू पार्क से शुरू होगा और जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, परशुराम चौक, लालबत्ती से होकर गुजरेगा।

रोचक: पति चेयरमैन तो पत्नी पार्षद पद की उम्मीदवार | Municipal Elections

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर में नगर परिषद चुनाव में रोचक पहलु भी सामने आ रहे हैं। जहां पति चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ रहा है, तो वहीं पत्नी वार्ड पार्षद के लिए किस्मत आजमा रही है। इसी तरह वार्ड पार्षद के लिए पति-पत्नी अलग-अलग चुनाव मैदान में हैं। दरअसल, वार्ड नंबर एक से सावित्री देवी पार्षद पद का चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, उनके पति अशोक चिंडालिया चेयरमैन पद के उम्मीदवार बने हुए हैं। अशोक चिंडालिया जहां बाकी शहर में खुद के लिए वोट मांग रहे हैं, वहीं वार्ड नंबर एक में अपने साथ-साथ पत्नी के लिए भी मतदान की अपील कर रहे हैं।

पति-पत्नी मैदान में: इसी तरह वार्ड नंबर 20 में अशोक तंवर के खासमखास अमित सोनी खुद पार्षद पद पर चुनावी मैदान में हैं, जबकि उनकी पत्नी नीतू सोनी वार्ड नंबर 21 से पार्षद प्रत्याशी है। नीतू सोनी पिछली बार भी वार्ड नंबर 21 से पार्षद रह चुकी हैं। Municipal Elections

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में भूचाल! भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे भाजपा में शामिल?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here