कैराना। गांव जहानपुरा में भारतीय किसान यूनियन संग्राम गुट की जिला स्तरीय कार्यकारिणी के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान गांव जहानपुरा निवासी वाजिद अली को युवा जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किये गए। जबकि गांव के ही शाहनजर चौधरी को संगठन का युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन संग्राम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ अली अपने काफिले के साथ में क्षेत्र के गांव जहानपुरा में पहुंचे। जहां पर गांव में स्थित चौपाल में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पुष्प मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों के बारे में गहन चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, मजदूरों एवं समाज के किसी भी वर्ग के साथ में होने वाला शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। उनका संगठन हमेशा पीड़ित व शोषित लोगो की आवाज को बुलंद करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। उन्होंने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव जहानपुरा निवासी वाजिद अली को संगठन को युवा जिला मीडिया प्रभारी शामली के पद पर मनोनीत किया गया, जबकि गांव के ही शाहनजर चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वकील सैफी, राष्ट्रीय महासचिव कारी आस मोहम्मद, सहारनपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आसिफ़ चौहान, युवा जिलाध्यक्ष सहारनपुर लुकमान चौहान, सरफराज खान, अशफाक अंसारी, नवाजिश खान, मुसय्यब अली, खली चौधरी, फारूख मलिक, ग़ालिब, राव हारूण, अनीस कुरैशी, काजी शान आदि मौजूद रहें।