Indonesia Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया

Indonesia Earthquake
Indonesia Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा इंडोनेशिया

जकार्ता, (एजेंसी)। बुधवार की सुबह इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया की धरती को हिलाकर रख दिया, इंडोनेशिया में सुबह सवेरे 6.1 की तीव्रता के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। यह भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास समुद्र में लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई से आया था। Indonesia Earthquake

एक मीडिया रिपोर्ट में संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 6:55 बजे स्थानीय समय (2255 जीएमटी) आया। रिपोर्ट में किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग आॅफ फायर’ में स्थित है, जहां धरती की कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं। इस क्षेत्र में लगातार भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती हैं। यही कारण है कि यह इलाका भूकंपीय दृष्टिकोण से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले भी यहां पर कई भूकंप आए जिसने बड़ी तबाही मचाई। जनवरी 2021 में सुलावेसी में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे। Indonesia Earthquake

Military Plane Crashes in Sudan: सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, ब्रिगेडियर जनरल सहित कई सैन्य अधिकारियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here