प्रतियोगिता एवं नवितास: लॉ फेस्ट 2025 का आयोजन 8 मार्च से, ₹2.75 लाख से अधिक के पुरस्कार

Navitas Law Fest
Navitas Law Fest: प्रतियोगिता एवं नवितास: लॉ फेस्ट 2025 का आयोजन 8 मार्च से, ₹2.75 लाख से अधिक के पुरस्कार

दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Navitas Law Fest: दिल्ली स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) का विधि विभाग आगामी 8 मार्च से 23 मार्च, 2025 तक “5वां जस्टिस जे.एस. वर्मा मेमोरियल एडीआर और क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता एवं नवितास: लॉ फेस्ट 2025” का आयोजन करने जा रहा है। इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताता कि यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो देशभर के विधि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को अपने कानूनी एवं सांस्कृतिक कौशल प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का विवरण | Navitas Law Fest

इवेंट प्रतिनिधि ने आगे बताया कि इस सात दिवसीय भव्य आयोजन के अंतर्गत विभिन्न अकादमिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य विधि छात्रों में वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) तंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके समस्या समाधान कौशल को विकसित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को कानूनी विशेषज्ञों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

एडीआरसीसी प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता के अंतर्गत निम्नलिखित विधि आधारित प्रतियोगिताएं शामिल होंगी:
• मीडिएशन
• क्लाइंट काउंसलिंग
• आर्बिट्रेशन
• नेगोशिएशन

एडीआरसीसी प्रतियोगिता का कार्यक्रम:

• 8 मार्च 2025: उद्घाटन समारोह (ऑफलाइन)
• 9 मार्च 2025: प्रारंभिक चरण (ऑनलाइन)
• 10 मार्च 2025: क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल (ऑनलाइन)
• 22 मार्च 2025: फाइनल राउंड (ऑफलाइन)
• 23 मार्च 2025: समापन समारोह (ऑफलाइन)

नवितास: लॉ फेस्ट 2025

नवितास, MAIMS द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में फैशन शो, ओपन माइक, नृत्य प्रतियोगिता, वाद-विवाद और कई अन्य रोमांचक कार्यक्रम शामिल होंगे।

नवितास प्रतियोगिताएं | Navitas Law Fest

• एक्सटेम्पोर मूट कोर्ट
• क्रिएटिव राइटिंग
• जजमेंट राइटिंग
• आर्टिकल राइटिंग
• हार्मनी
• फोकलोर
• फुटलूज़
• एम आई पिकासो?
• तर्क क्षेत्र
• ग्लैमरसक
• मिक मास्टरोस
• संविधान क्विज़

नवितास प्रतियोगिता का कार्यक्रम:

• 8 मार्च 2025: उद्घाटन समारोह (ऑफलाइन) एवं लेखन प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि
• 9 मार्च 2025: एम आई पिकासो? प्रतियोगिता के लिए अंतिम तिथि
• 11 मार्च 2025: विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रारंभिक दौर (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
• 21 मार्च 2025: फाइनल राउंड
• 23 मार्च 2025: समापन समारोह (ऑफलाइन)

पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र

सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र (E-Certificate) प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष विजेताओं को नकद पुरस्कार व मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रमुख पुरस्कार निम्नलिखित हैं:
• मीडिएशन: ₹51,000
• क्लाइंट काउंसलिंग: ₹35,000
• आर्बिट्रेशन: ₹24,000
• नेगोशिएशन: ₹24,000
• एक्सटेम्पोर मूट कोर्ट: ₹16,000
• क्रिएटिव राइटिंग: ₹8,000
• जजमेंट राइटिंग: ₹12,000
• आर्टिकल राइटिंग: ₹8,000
• फोकलोर एवं फुटलूज़: ₹21,000 प्रत्येक
• हार्मनी, एम आई पिकासो, तर्क क्षेत्र, संविधान क्विज़: ₹8,000 प्रत्येक
• ग्लैमरसक: ₹12,000
• मिक मास्टरोस: ₹10,000

पंजीकरण विवरण

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण और भुगतान संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक ब्रोशर देखें: https://tr.ee/3TJVVF4pX2

संपर्क जानकारी | Navitas Law Fest

अगर इवेंट्स को लेकर आपका कोई सवाल है तो पर निम्नलिखित कार्यक्रम प्रमुखों से संपर्क करें:
• नवितास हेड्स:
o तपन नगर: 9354218877
o प्रियांशी गुप्ता: 8882477309
• एडीआरसीसी हेड्स:
o अभिराज खरे: 9301778771
o आयुष श्रीवास्तव: 7355676108

अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया पेज पर विजिट करें: https://linktr.ee/NavitasLawFest

यह भी पढ़ें:– School Van Caught Fire: प्राइवेट स्कूल की वैन में लगी आग, बाल बाल बचा स्टाफ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here