भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर ने यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र ज़ारी किया

Yamunanagar News
Chhachhrauli News: भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर ने यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र ज़ारी किया

छछरौली (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर द्वारा भाजपा का संकल्प पत्र भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में यमुनानगर भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी व भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने जारी किया।विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश स्तरीय संकल्प पत्र व यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों के लिए संकल्प पत्र में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज सभी परिवारों को भूमि व मकान का मालिकाना हक देकर उनकी रजिस्ट्रियां करवाई जाएगी, स्वामित्व योजना के तहत करीबी रेखा में आने वाले परिवारों को विशेष राहत दी जाएगी। Yamunanagar News

जो मकान महिलाओं के नाम से हैं उनको 25% हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी, जो अवैध कालोनियां वैध कॉलोनी के दायरे में आ गई हैं व अगर उनके बीच में अगर कुछ जगह अवैध रह भी गई है तो उसे भी वैध कॉलोनी की श्रेणी में लाया जाएगा, सभी स्थानीय निकायों में रासायनिक व औद्योगिक कचरे की समस्या के निवारण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा,आवारा पशुओं से राहत देने के लिए नीति बनाई जाएगी, हम हर गली उन्नत गली शुरू करेंगे जिसके तहत सभी क्षेत्रों में अधूरी सड़कों की मरम्मत समतलीकरण और निर्माण पूरा किया जाएगा। भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कहां की भाजपा के संकल्प पत्र में बताई गई सभी योजनाओं को वह मेयर बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगी, भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी ने बताया कि जगाधरी की पीतल शिल्प विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए पीतल शिल्प विकास योजना शुरू की जाएगी, नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक

टॉयलेट व सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी, हम यमुनानगर जगाधरी में गोबर गैस प्लांट स्थापित करेंगे ताकि गोबर निपटान की उचित व्यवस्था हो सके साथ ही समर्पित डंपिंग साइट तय की जाएगी, भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी ने बताया कि हम ग्रीन मोबिलिटी कैंपेन शुरू करेंगे जिसके तहत शहर में चल रही पांच ऐ सी ई बसों की संख्या बढ़ाकर अगले 6 महीने में 30 की जाएगी साथ ही ई चार्जिंग स्टेशन और ई बाइक ई साइकिल सेवाएं शुरू की जाएगी।उच्च घनत्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी,कामकाजी महिलाओं खासकर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए क्रेच केंद्र स्थापित किए जाएंगे, राज्य सरकार के सहयोग से महिलाओं उद्यमी और महिला समूह के लिए विशेष एमएसएमई जोन स्थापित किए जाएंगे,275 करोड़ बजट वाले रिवर फ्रंट विकास परिजनों की प्रक्रिया में तेजी लाई की जाएगी जिसके तहत 3 नए घाट और यमुना थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा। Yamunanagar News

स्थानीय निकायों में स्ट्रीट वेंडर्स फेरी वालों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का मेयर बनने पर हर घर से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा, सीवरेज की सफाई पाइपलाइन निर्माण और मैनहोल की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, नगर निगम के हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की संख्या दुगनी की जाएगी ऊर्जा कुशल एलईडी अपग्रेड की जाएगी और नई सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट लगाएगें, साथ ही ₹100000 तक सालाना आय वाले परिवारों को सोलर पैनल

मुफ्त दिए जाएंगे, नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा, यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए व्यापक रणनीति लागू की जाएगी जिससे यातायात सुचारू होगा और पार्किंग की व्यवस्था बेहतर होगी, प्रमुख स्थानों पर समर्पित रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे जिससे यातायात सुगम होगा, भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के आधार पर भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी व सभी 21 वार्डो से भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों को जितवाकर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें ताकि यमुनानगर जगाधरी में विकास के नए आयाम स्थापित हो सके। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– जालंधर में हथियारों के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here