चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani to Prayagraj Trains Canceled: हरियाणा की ओर से चलने वाली दो ट्रेनों के संचालन पर 3 से 7 दिनों तक रोक लगा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अपरिहार्य कारणों से भिवानी-प्रयागराज-भिवानी रेलसेवा 11 से 13 फरवरी तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं रेलवे के डबलिंग वर्क के कारण उदयपुर सिटी- मंदसौर- उदयपुर सिटी रेलसेवा 17 फरवरी तक बंद रहेगी। Prayagraj Train
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा 11 फरवरी से 12 फरवरी को भिवानी से प्रस्थान करेगी, वह कानपुर सेट्रल तक संचालित होगी, यानी यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी 12 फरवरी व 13 फरवरी को प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल से संचालित होगी। यानी यह ट्रेन प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Prayagraj Train
17 तक बंद रहेगी उदयपुर सिटी-मंदसौर – उदयपुर सिटी
पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच रेलखंड के हर्कियाखाल-मल्हारगढ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए 17 फरवरी को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
यह भी पढ़ें:– Punjab: जालंधर में हाई प्रोफाइल डकैती मामले पर पंजाब पुलिस ने दी बड़ी जानकारी