ब्लॉक कल्याण नगर के देहदानी व नेत्रदानी चंद्र सिंह इन्सां की आंखें देगी 2 अंधेरी जिंदगियों को रोशनी

Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा है कि मनुष्य की सांस थमने के बाद मृत देह का दान करने वाला भी दुनिया की नजरों में महान बन जाता है और साध-संगत पूज्य गुरु जी की इन्हीं शिक्षाओं पर चलते हुए अमर सेवा मुहिम के तहत अपनों के मरणोपरांत उनका देहदान कर अनोखी मिसाल पेश कर रहे है। Sirsa News

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लखनऊ को दान की गई पार्थिव देह

इसी कड़ी में शुक्रवार को ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन के प्रेमी समिति सेवादार मुकेश इन्सां के 75 वर्षीय पिता चंद्र सिंह इन्सां के मरणोपरांत चिकित्सा शिक्षा के लिए उनके पार्थिव शरीर को दान किया गया। पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को दान किया गया। वहीं उनकी दोनों आंखें भी शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक में दान की गई। जहां वह दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने का काम करेगी।

प्रीत नगर गली नंबर एक के निवासी हैं चंद्र सिंह इन्सां | Sirsa News

जानकारी मुताबिक प्रीत नगर गली नंबर एक निवासी मुकेश इन्सां के पिता चंद्र सिंह इन्सां वीरवार को अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत परिवारिक सदस्यों ने उनकी आखिरी इच्छा मुताबिक ब्लॉक कल्याण नगर के सहयोग से उनका देहदान व नेत्रदान किया। इससे पूर्व सचखंडवासी के आवास पर उपस्थित ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत, उनके रिश्तेदारों, सगे संबंधियों ने अरदास का शब्द बोला और मृत शरीर को फूलों से सजाई गई एंबुलेंस में रखा गया। बाद में सचखंडवासी के आवास से लेकर शाह मस्तान-शाह सतनाम जी धाम व मानवता भलाई केंद्र, डेरा सच्चा सौदा, सरसा तक उनकी अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। Sirsa News

इस दौरान साथ चल रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर संगठन के सेवादारों, अन्य साध-संगत व रिश्तेदारों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी चंद्र सिंह इन्सां तेरा नाम रहेगा, शरीरदानी चंद्र सिंह अमर रहे, अमर रहे के गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान किया। वहीं साध-संगत ने पुष्पवर्षा कर उन्हें अंतिम विदाई दी। बाद में आश्रम के मुख्य द्वार से धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि सचखंडवासी चंद्र सिंह इन्सां ने 2002 में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। वह मेडिकल व निगरानी की सेवा करते थे। उनकी वीरवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके दो लड़के व तीन बेटिया है। उनका बेटा मुकेश इन्सां ब्लॉक कल्याण नगर के जोन नंबर दो प्रीत नगर में प्रेमी समिति सेवादार की सेवा कर रहा है।

पुत्रवधु व पौत्री ने भी दिया अर्थी को कंधा | Sirsa News

देहदानी चंद्र सिंह इन्सां की अंतिम विदाई के समय डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान शिक्षा को परिवार ने आगे बढ़ाते हुए सचखंडवासी की पुत्रवधु राजेश, पौत्री सिमरन, सुनीता, बेटी शकुंतला, आशा, राजबाला, पुत्र मुकेश इन्सां, जसवंत इन्सां, पौत्र साहिल इन्सां ने अर्थी को कंधा देकर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। इस दौरान ब्लॉक कल्याण नगर से काफी संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर देहदानी को श्रद्धांजलि दी।

Haryana News: नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा समर्थक, शैलजा गुट के विधायक और रणदीप सुरजेवाला के बेटे म…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here