कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप को विजयी बनाएं: नायब सैनी

Uklanamandi News
Uklanamandi News:

मुख्यमंत्री ने अनूप धानक के समर्थन में रैली करके मांगे वोट

उकलाना मंडी (उकलाना सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Uklanamandi News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उकलाना क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें। कांग्रेस के लोग झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ हमें लूटने के लिए चुनाव मैदान में है और हमें कांग्रेस को सबक सिखाना है। Hisar News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उकलाना से भाजपा उम्मीदवार अनूप धानक के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि 5 अक्टूबर को अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर दे देना, 8 को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी। हम सबको मिलकर कांग्रेस को दिल्ली एम्स भेजने का काम करना है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि हमने 10 वर्षों में बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरियां दी है, कांग्रेस किस प्रकार नौकरियां देगी, ये उसके विधायकों के वायरल वीडियो बता रहे हैं। ऐसे में क्या जनता कांग्रेस का साथ देकर वही दौर वापिस लाना चाहती है। Hisar News

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में हैं लेकिन उनकी पार्टी का यह दुर्भाग्य है कि उनका कोई शीर्ष नेतृत्व प्रचार करने के लिए हिम्मत नहीं कर पा रहा है। राहुल गांधी आज हरियाणा घूमने आए हैं, हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी जगह है क्योंकि भाजपा ने हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से विकास किया है। हरियाणा की जनता राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछना चाहती है जिनका जवाब आज तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं दे पाए हैं। राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि आप विदेशी धरती पर जाकर दलित आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, अब आप यहां किस मुंह से आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद एक गरीब परिवार के बेटे हैं। गरीबों व जरूरतों का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में उन्होेंने जो घोषणाएं की है, उन पर अमल किया है ताकि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मेरी घोषणाओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि ये घोषणाएं तो मात्र एक ट्रेलर है, असली फिल्म तो 8 अक्टूबर के बाद शुरू होगी और कांग्रेस देखती रह जाएगी। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनेगी और घोषणाओं व योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करके प्रदेश का विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रैली के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने, 500 रुपये में सिलेंडर देने सहित पार्टी के संकल्प पत्र की बातें दोहराई। Hisar News

Uklanamandi News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले भी उकलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और आगे भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास में कोई कमी या कसर नहीं रहेगी। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इस देश के विकास को नई दिशा दी है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विज़न का संचार हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीब को मजबूती मिली है, किसान सशक्त हुआ है। मात्र 56 दिन के कार्यकाल में हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिए हैं जिसका लाभ जन जन तक पहुँच रहा है।

रैली में पार्टी उम्मीदवार अनूप धानक ने भी अपने विचार रखे और कहा कि वे क्षेत्रवासियों की सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं। जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद वे क्षेत्र के विकास कार्यों को और तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने रैली में पहुंचने पर जनता का आभार जताया और कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पूरा हलका ने आज मन बना लिया है कि यह सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालें। जो भाजपा की नीति है बिना खर्ची बिना पर्ची की उस नीति को देखते हुए पूरा उकलाना ही नहीं हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा विधानसभा चुनाव मीडिया इंचार्ज राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि रैली में जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, महामंत्री आशीष जोशी, प्रवासी प्रभारी डॉ. जयपाल चौहान, हलका प्रभारी डॉ. वैभव बिदानी, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. आशा रानी, हवासिंह धारीवाल, संदीप गोयल, बहादुर सिंह नंगथला, यामिनी सेलवाल, रामफल नैन, अजय धुंधवाल, मंडल अध्यक्ष सुमित लितानी, दिलबाग सरपंच, सुशील रेड्डू, राममिलन शर्मा, पवन गर्ग, जयवीर पूनिया, रामफल बूरा, मुनीष ऐलावादी, सुरजीत ख्यालिया, मनोनीत पार्षद डॉ. शम्मी नागपाल, पार्षद ऋतु जैन, मीना शर्मा, रणधीर सिंह धीरू, रोशनलाल सुनील वर्मा, जोगिंदर जांगड़ा, राजेंद्र सपड़ा, धूपसिंह थाकन, अमर पातड, संजय सैनी, सतपाल शर्मा, करण सिंह जांगड़ा, भीमसेन बंसल, ओमप्रकाश जांगड़ा व विनोद कुमार ‎सहित क्षेत्र से आई जनता मौजूद रही। Hisar News

यह भी पढ़ें:– सरकार की हो, अन्याय के खिलाफ भाकियू हमेशा आवाज उठाती रहेगी: चौ. ओमपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here