जानकारी के अभाव में शेल्टर होम तक नहीं पहुंच पाते है जरूरमंद

Shikohabad News
Shikohabad News: जानकारी के अभाव में शेल्टर होम तक नहीं पहुंच पाते है जरूरमंद

कई साल पहले सागर किनारे बनाया गया था 100 बेड का आश्रय स्थल

  • चंद लोगों तक ही सिमट कर रह गया है लाखों रूपए से बना हुआ ये शेल्टर होम | Shikohabad News

शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad News: शिकोहाबाद में भी कई साल पहले एक आश्रय स्थल बनाया गया था। जिस समय ये शेल्टर होम बनाया जा रहा था, उस समय उम्मीद थी कि यहां पर अनेकों लोग नजर आएंगे, लेकिन प्रचार प्रसार की कमी तथा शहर में अलग स्थान पर बनने के चलते ज्यादा लोग यहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। पिछले करीब 8 साल पहले आश्रय स्थल बनाया गया था। दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत शहरी बेघरों के लिए 100 बेड के इस आश्रय भवन यानी शेल्टर होम का निर्माण सागर किनारे मोहल्ला काजी टोला में कराया गया था। सुविधाओं से पूर्ण इस आश्रय स्थल में निराश्रित लोगों को स्थान देने के लिए इसका निर्माण हुआ था । 2017 में लाखों रुपए से बनकर तैयार हुए आश्रय स्थल मे बहुत ही कम लोग नजर आते हैं। Shikohabad News

इस संबंध में लोगों से बात की गई तो उनका कहना था कि लगभग 7 – 8 साल पहले तीन मंजिला यह शेल्टर होम का निर्माण पालिका की जमीन पर कराया गया था। कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर सफाई व्यवस्था जिस प्रकार की होनी चाहिए वैसी दिखाई नहीं देती है। शेल्टर होम के मैनेजर महावीर सिंह ने बताया कि यहां पर हर रोज बाहर से लोग आते भी है। यहां पर कभी 15, कभी 18 लोग या इससे कम या ज्यादा लोग भी रहते है। सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए ईओ से बात की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी।

लोगों का कहना था कि शेल्टर रूम को नगर में ऐसे स्थान पर बनाया गया जहां पर लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रहती है। काजी टोला से सागर की तरफ वाली रोड पर सागर किनारे इस होम का निर्माण कराया गया है। जिस स्थान पर शेल्टर होम बना है, वहां के आसपास के लोगों को तो इसके बारे में पूरी जानकारी है। लेकिन इसके बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन को चाहिए तो वह इस आश्रय स्थल की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार का भी कार्य करे। प्रमुख चौराहों पर इससे संबंधित होर्डिंग लगवाये जाए, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को इसके बारे में जानकारी हासिल हो सके। Shikohabad News

यह भी पढ़ें:– कैथल में सीएम सैनी ने सुरजेवाला पर दिया ये बड़ा बयान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here