Haryana Assembly Election 2024: ”सीमा पर गोली का जवाब अब गोले से दिया जाता है”

Haryana Election 2024

राजस्थान मुख्यमंत्री की हरियाणा के असंध में जनसभा

Haryana Assembly Election 2024: असंध (हरियाणा)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि कांग्रेस का गरीब तथा मजदूर से कोई नाता नहीं है। इस पार्टी ने गरीब का हमेशा ही शोषण किया है। जबकि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केवल 4 जातियों-किसान, मजदूर, युवा और महिला को केन्द्र में रखकर उनके उत्थान के लिए अनवरत कार्य किया है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से आज हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है। Haryana Election 2024

शर्मा शुक्रवार को हरियाणा के असंध विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी योगेन्द्र राणा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी दुनिया में देश को शर्मसार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वे सिक्ख भाइयों के लिए अनुचित टिप्पणी कर देश का मान गिराने का काम करते हैं। पूरी दुनिया जानती है कि कांग्रेस सरकार के समय में 1984 के दौरान सिक्खों के साथ क्या हुआ था। वे जब भी विदेश जाते हैं तो देशद्रोहियों के साथ मुलाकात करते हैं, उनके साथ खिचड़ी पकाते हैं। राहुल गांधी जनता को बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता है?

बीजेपी सरकार ने हरियाणा में हर वर्ग का किया कल्याण

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी की सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है। आज हरियाणा विकास के पथ पर दोगुनी रफ्तार से दौड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, हाईवे का निर्माण और किसानों का कल्याण हमारी बीजेपी सरकार ने किया है। इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारी समर्थन के साथ बीजेपी की सरकार बनाएं।

मोदी जी के नेतृत्व में देश हुआ मजबूत | Haryana Election 2024

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज में वर्ष 2014 से पहले देश में होने वाले भ्रष्टाचार और घोटालों को सभी जानते हैं। कांग्रेस ही देश में भ्रष्टाचार की जननी है। इसने पार्टी ने सिर्फ लूटने और झूठ बोलने का काम ही किया है। कांग्रेस राज में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, भीड़ वाली जगहों पर बम विस्फोट की घटनाएं आम बात हो गई थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने जब से देश की कमान संभाली है, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सीमा पर जब भी एक गोली आती है तो इधर से गोला ही जाता है। मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण और भारत के बढ़ते गौरव से पूरा विश्व परिचित है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा | Haryana Election 2024

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्रों को देखना चाहिए, किस प्रकार उसने जनता से झूठे वायदे किए। लेकिन हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 और 2019 में किए गए संकल्पों को पूरा किया है। आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से आज दूर-दराज के क्षेत्रों में सुदृढ़ सड़क तंत्र विकसित हुआ है, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। इस अवसर पर शर्मा ने असंध विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी योगेन्द्र राणा को अधिकाधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। Haryana Election 2024

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre: दुनिया का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र बना नीता मुकेश अंबानी कल्चरल …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here