यूपीआईटीएस-2024 का 25 सितम्बर से होगा भव्य आगाज, दिखेगा यूपी का हुनर: राकेश सचान

Greater Noida
Greater Noida: यूपीआईटीएस-2024 का 25 सितम्बर से होगा भव्य आगाज, दिखेगा यूपी का हुनर: राकेश सचान

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का होगा भव्य आगाज, एक्सपो के चेयरमैन राकेश कुमार व मंत्री राकेश सचान ने दी जानकारी

  • यूपीआईटीएस 2024 किसी राज्य सरकार द्वारा आयोजित अपनी तरह का अनूठा ट्रेड शो: राकेश सचान
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री योगी और  मंत्री वियतनाम के राजदूत करेंगे ट्रेड शो में शिकरत
  • ये ट्रेड शो 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में यूपी को अग्रसर करेगा

ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ न्यूज़)। UP International Trade Show: उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपो सेंटर एन्ड मार्ट के संयुक्त तत्वाधान में यूपीआईटीएस-2024 का कार्यक्रम इस बार ऐतहासिक होगा। 2023 में आयोजित अपने पहले सफल संस्करण से यह अधिक सफल होगा। यह बातें इंडिया एक्सपो में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्र मंत्री  राकेश सचान ने कहीं। Greater Noida

उन्होंने कहा यूपी सरकार के जरिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो  (यूपीआईटीएस -2024), का आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के सहयोग से किया जा रहा है। और 25 से 29 सितंबर 2024 तक यह शो उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक सोर्सिंग केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। Greater Noida

एक ही छत के नीचे दिखेगा यूपी के 37 सेक्टरों का हुनर: मंत्री

श्री सचान ने कहा कि भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश, 37 सेक्टरों में अपनी व्यापारिक और वाणिज्यिक क्षमताओं को एक ही छत के नीचे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शित करेगा। इस शो में न केवल प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को उजागर किया जाएगा, बल्कि राज्य की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन, शिल्प और परिवर्तनकारी विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगा यूपीआईटीएस- 2024 | Greater Noida

मंत्री राकेश सचान ने  वार्ता के दौरान बताया कि  ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से आयोजित होने  वाला  भव्य यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो  (यूपीआईटीएस- 2024)  ऐतिहासिक होगा। यह आज से यानी 25 सितम्बर से 29 सितंबर तक आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश  राज्य सरकार के जरिए  आयोजित एक अनोखा ट्रेड शो है। कहा कि पिछला संस्करण बहुत सफल रहा और इस बार के  ट्रेड शो को और भी बड़ी उपलब्धियां मिलने की उम्मीद है।

वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट प्रदेश की गति को करेंगे प्रदर्शित: सचान

श्री सचान ने कहा कि तरड़ शो में यूपी के वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और यूपीआईटीएस- 2024 जैसे प्रयास उत्तर प्रदेश की निर्यात वृद्धि, एमएसएमई विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन राज्य की आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, और उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास है।

ये अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, निवेशकों और हितधारकों के लिए उत्तम मंच है: मंत्री

मंत्री श्री सचान ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, निवेशकों और हितधारकों के लिए एक अनिवार्य रूप से भाग लेने योग्य कार्यक्रम है, जो उत्तर प्रदेश के विविध उद्योगों और क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा।

यह मंच यूपी को अंतरराष्ट्रीय सोर्सिंग केंद्र के रूप में करेगा स्थापित: राकेश कुमार शर्मा | Greater Noida

इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन  राकेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान यूपीआईटीएस 2024 के बारे में जानकारी देते हुए  बताया कि यह मंच उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय सोर्सिंग केंद्र के रूप में स्थापित करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कृषि, वस्त्र, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।

ऐतिहासिक आयोजन का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगाज

  • यूपी के सीएम योगी और कई  मंत्री, वियतनाम के राजदूत भी रहेंगे मौजूद

श्री सचान ने बताया कि इस प्रतिष्ठित और ऐतहासिक  ट्रेड शो का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। और इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, एमएसएमई मंत्री  जितन राम मांझी, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी”, और वियतनाम के राजदूत महामहिम गुयेन थान्ह है भी कार्यक्रम में मौजूद  रहेंगे।

वियतनाम की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन और अद्भुत उत्पादों  का भी होगा प्रदर्शन: सचान

श्री सचान ने बताया  कि इस बार  आईटीआईटीएस -2024  में  दर्शक वियतनाम की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन और अद्भुत उत्पादों का अनुभव करेंगे। यूपीआईटीएस – 2024 उत्तर प्रदेश को 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर करेगा। इस वर्ष के शो में 2,500 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी के साथ3.5 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों की उपस्थिति की उम्मीद है। Greater Noida

यूपीआईटीएस 2024, जो 1.1 लाख वर्ग मीटर में फैला है, 5 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों की मेजबानी करेगा, जिसमें ज्ञान सत्र, सम्मेलन, उत्पाद प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, लेजर डिस्प्ले और राज्य के विभिन्न जिलों के व्यंजन शामिल होंगे।

यह शो यूपी  की शिल्पकला, नवाचार और व्यापारिक क्षमताओं को करेगा प्रदर्शित: गुयेन थान्ह है

वियतनाम, जो इस बार ‘पार्टनर कंट्री’ है, अपनी समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत करेगा। वियतनाम के भारत में राजदूत  गुयेन थान्ह है ने इस सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। यह शो उत्तर प्रदेश की शिल्पकला, नवाचार और व्यापारिक क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए सरकारी अधिकारियों, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और उद्यमियों को एक मंच प्रदान करेगा।

 व्यापार, संस्कृति और वैश्विक साझेदारियों का एक अनूठा संगम | Greater Noida

यूपीआईटीएस- 2024 में महिला उद्यमियों, स्टार्टअप, ओडीओपी पहल, और प्रमुख उद्योगों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। ब्रज, अवध और बुंदेलखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध कलाकार अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन के ‘युफोरिया’ बैंड द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। वियतनाम, बोलीविया, रूस आदि देशों की अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां भी इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) के सहयोग से आयोजित की जाएंगी। यह शो व्यापार, संस्कृति और वैश्विक साझेदारियों का एक अनूठा संगम होगा।

इस प्रेस वार्ता में प्रांजल यादव, आईएएस, सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार; पवन अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त निर्यात, उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन परिषद, के. विजयेंद्र पांडियन, आईएएस, आयुक्त और निदेशक उद्योग विभाग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Greater Noida

यह भी पढ़ें:– स्कूल जा रही लड़कियों के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें किए जाने पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here