Haryana Assembly Election: सरसा के 25 हजार 138 मतदाता पहली बार करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Haryana Assembly Election

जिला की पांचों विस क्षेत्रों में 10 लाख छह हजार 115 मतदाता

Haryana Assembly Election 2024: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा आम चुनाव में जिला सरसा के 10 लाख छह हजार 115 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 5 लाख 31 हजार 180 पुरुष, 4 लाख 74 हजार 908 महिला व 27 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 25 हजार 138 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 84 हजार 54 मतदाता है जिनमें 97 हजार 485 पुरुष, 86 हजार 563 महिला व 6 ट्रांसजेंडर मतदाता है। Haryana Assembly Election

डबवाली विधानसभा क्षेत्र में दो लाख सात हजार 245 मतदाता है जिनमें एक लाख 9 हजार 645 पुरुष, 97 हजार 597 महिला व 3 ट्रांसजेंडर मतदाता है। रानियां विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 89 हजार 166 मतदाता हैं जिनमें 99 हजार 928 पुरुष, 89 हजार 234 महिला व चार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सरसा विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 30 हजार 519 मतदाता है जिनमें एक लाख 20 हजार 714 पुरुष, एक लाख 9 हजार 794 महिला व 11 ट्रांसजेंडर मतदाता है तथा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 95 हजार 131 मतदाता हैं जिनमें एक लाख तीन हजार 408 पुरुष, 91 हजार 720 महिला व तीन ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

इसके अलावा 1379 सर्विस वोटर मतदाता है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 996 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 187, डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 213, रानियां विधानसभा क्षेत्र में 188, सरसा विधानसभा क्षेत्र में 216 तथा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 192 मतदान केंद्र शामिल हैं। Haryana Assembly Election

नामांकन के दिन की रैली का खर्च जुड़ेगा प्रत्याशी के खर्चे में: खर्च पर्यवेक्षक

सरसा। खर्च पर्यवेक्षक विजय सिंह ने बताया कि सरसा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के आम चुनावों के लिए नामांकन पत्र 12 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकते हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम 4 लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम 3 वाहन लाए जा सकते हैं।

नामांकन के दिन की गई रैली / सभा का खर्च प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाएगा। विजय सिंह ने बताया कि उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं। Haryana Assembly Election

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना के तहत कैबिनेट का बड़ा फैसला! अब इन लोगों को भी मिलेगा लाभ!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here