महिलाओं ने घर के चूल्हे चौकों से दूर संग- संग बांटी खुशियां, सम्मान पाकर हुई भावुक

Karnal News
Gharaunda News: महिलाओं ने घर के चूल्हे चौकों से दूर संग- संग बांटी खुशियां, सम्मान पाकर हुई भावुक

वारित्रा फाउंडेशन की ओर से तीज उत्सव पर हजारों महिलाओं ने की शिरकत

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज)। Gharaunda News: घरों में चूल्हा चौका करने के साथ बच्चों व घर की जिम्मेदारियों के निवर्हन में पूरी जिंदगी आहूत करने वाली 70 गांव की हजारों महिलाओं के लिए रविवार का दिन खुशियों के अंबार का दिन था। एक ऐसा दिन जब वे सार्वजनिक रूप से घर के झमेलों से कहीं परे अपनी खुशी का इजहार करने के साथ- साथ ना केवन खुद को गौरवान्वित महसूस कर पाई बल्कि उन हजारों महिलाओं से मिल पाई जो इतनी बड़ी संख्या में दूर दराज से एक साथ आई थीं। Karnal News

आज उनके बरसों से किए गए कड़े परिश्रम का फल भी मिला, वो महिलाएं जिन्होंने ता-उम्र संघर्ष व मेहनत करके अपने लाडलो-लाडलियों को पढ़ाया, उन्हें पहली बार सरकारी नौकरी के मुकाम तक पहुंचाया उन सभी महिलाओं को तालियों की शानदार गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित होने का मौका मिला। वारित्रा फाउंडेशन की ओर से जन्नत बैंक्वट हॉल घरौडा में तीज महोत्सव पर ग्रामीण महिला मिलन समारोह में उन महिलाओं को रविवार को वो खुशी मिली जो वो कभी उनकी कल्पनाओं में शुमार थीं। कई महिलाओं की आंख में खुशी के आंसू भी देखे गए। वारित्रा फाउंडेशन की कर्णधार ऐशना कल्याण ने ना केवल ये बीडा उठाया बल्कि इसे करके भी दिखाया। Karnal News

तीज उत्सव पर वारित्रा फाउंडेशन की ओर से हुए इस कार्यक्रम में तीज महोत्सव में महिलाओं को खुशी देने के लिए मंच से हर वो बात बोली गई जिससे वो ना केवल प्रेरित हों, बल्कि उनकी जीवन शैली में भी बदलाव आए। समाज में बराबरी का दर्जा मिले। लगातार सात साल से चालीस गांव के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के उत्थान के लिए काम कर रही वारित्रा फाउंडेशन महिला पुरुष की समानता पर काम कर रही है। जातिवाद का भेदभाव भी मिटाने को कृतसंकल्पित है। उनके जीवन में नई आशा की फुहार आए, तीज महोत्सव पर मनाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक दूजे से मिलकर महिलाएं बेहद खुश नजर आई। Karnal News

वे देशभक्ति व तीज के गीतों पर जमकर झूमीं। कार्यक्रम का खास भावुक क्षण वो था जब उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरी उम्र संघर्ष व तप कर अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया और उन्हें पहली बार सरकारी नौकरी लगते देखा। जिन महिलाओं के बच्चों को पहली बार सरकारी नौकरी मिली उन 35 महिलाओं को ऐशना कल्याण, मधुर, बलजीत सिंह, पर्वतारोही व पुलिस इंस्पेक्टर अनिता कुंडू सहित कई अतिथियों ने सम्मानित किया। पर्वतारोही अनिता कुंडू की इस बात को महिलाओं ने खासा सराहा जिसमे उन्होंने कहा कि पांव में जूते हों ना हों लेकिन हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए और ऐशना कल्याण के इस पावन मकसद को हम सब सलाम करते हैं। पानीपत की मेयर अवनीत कौर ने जीना उसका जीना है, जो ओरों को जीवन देता है गीत गाकर महिलाओं का हौंसला बढ़ाया।

ऐशना कल्याण ने इस संवाददाता से खास बातचीत में बताया कि महिलाओं को सार्वजनिक रूप से इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लाने की कोशिश कामयाब रहीं, इसके लिए उन महिलाओं की वे विशेष रूप से आभारी हैं जो घर से ताने सहती हैं लेकिन फिर भी कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंची हैं। लगभग 70 गांव की हजारों महिलाओं ने आज चूल्हे चौके की जिद्द छोड़कर एक साथ नाच गाकर तीज उत्सव के बहाने खुशी मनाई है, ऐसा सफल कार्यक्रम वारित्रा फांडेंशन ने दूसरी बार किया है। पूरी टीम इसके लिए बधाई की पात्र है। वहीं दूसरी ओर सभी ने चार घंटें से अधिक चले इस कार्यकम के सफल मैनेजमेंट के लिए वारित्रा फांउडेशन की टीम को बधाई दी। Karnal News

हरियाणवीं गायक ईश्वर शर्मा व हेमंत शर्मा ने तीज महोत्सव के साथ साथ हरियाणवीं गीत गाए, नारी शक्ति को समर्पित उनके गीतों ने लोगों के दिलों के तार छेड़े। कार्यक्रम में वारित्रा फांउेशन की संयोजक ऐशना कल्याण, लेखिका रेशमा कल्याण, एसीएस कमिशनर देवेंद्र कल्याण, मधुर, बलजीत यादव, भाई इकबाल, अर्पणा आश्रम के पदाधिकारी व दूर दराज से आए मेहमानों के साथ मीडिया जगत की हस्तियां भी मौजूद रहीं। Karnal News

यह भी पढ़ें:– Puja Khedkar News : पूर्व आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की अंतरिम गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!