हरियाणा में बनने जा रही है इस पार्टी की सरकार, इस नेता ने किया बड़ा दावा

Yamunanagar News
Khizrabad News: हरियाणा में बनने जा रही है इस पार्टी की सरकार, इस नेता ने किया बड़ा दावा

खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: ब्लॉक प्रताप नगर के गांव देवघर में एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जगाधरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भाई आनंद इस्माइलपुर पहुंचे। देवघर मैं हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया आनंद इस्माइलपुर ने कहा कि तीसरी बार प्रदेश में बनने जा रही है भाजपा की सरकार लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम किया। Yamunanagar News

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के बीच बोले गए झूठ को जनता अब जान चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में लोकसभा चुनावों से बिल्कुल अलग स्थिति होगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ये शब्द आनंद इस्माइलपुर ने जगाधरी विधानसभा के गांव देवघर में हुए कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम में कहे।

आनंद इस्माइलपुर ने कहा की प्रदेश में इस समय कांग्रेस अच्छी स्थिति में नही है। लोकसभा चुनावों में सभी दलों के साथ मिलकर कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों में स्थिति बिल्कुल अलग होगी क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कभी संविधान के नाम पर, आरक्षण खत्म करने के नाम पर, खटाखट पैसे देने की बात कहकर इस प्रकार के बहुत से झूठ बोलकर जनता को बहकाने और गरीब आदमी को डराने का काम किया। अब कांग्रेस के सभी झूठ जनता के सामने उजागर हो चुके है इसलिए जिन लोगों ने लोकसभा में कांग्रेस को वोट दी अब वह विधानसभा में वोट नहीं देंगे क्योंकि जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। Yamunanagar News

कांग्रेस की गुटबाजी पर आनंद इस्माइलपुर ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस का कल्चर है और वह इसे बुरा नहीं मानते उनके यहां इसमें ही बरकत है, भाजपा में एकता में बरकत है। उन्होंने कहा कि जो एकजुट होकर चलते हैं वही देश को आगे लेकर जाते है। कांग्रेस जब खुद ही एकजुट नहीं है तो जनता के लिए क्या करेगी। कांग्रेस की राजनीति अपने-अपने स्वार्थ के लिए है लेकिन भाजपा में राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आनंद इस्माइलपुर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं।

जनता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वह जनता में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आनंद इस्माइलपुर ने विधानसभा जगाधरी में अवैध रूप से बिक रही स्मैक और नसों के खिलाफ जमकर विरोध प्रकट किया अबकी बार अगर पार्टी उनको मौका देती है और जनता उनको जिताकर विधानसभा भेजती है तो विधानसभा जगाधरी से स्मैक और अन्य नसों को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा उन्होंने गांव देवधर वासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मौका मिलने पर वह आपके द्वारा दिया गया सम्मान सूत सहित उतार दूंगा इस मौके पर प्रशांत कुमार रविंद्र सिंगल मास्टर जोगिंदर मनीराम सुरेश सैनी अनिल कुमार अमित कुमार और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– वित्त विधेयक पारित होने के बाद आ सकता है वक्फ संशोधन विधेयक