Top-10 Muslim Countries: 10 देश जहां 2050 तक ‘बुलेट’ की रफ्तार से बढ़ेगी मुस्लमानों की आबादी, इस लिस्ट में क्या भारत का नाम हैं शामिल

Top-10 Muslim Countries
Top-10 Muslim Countries: 10 देश जहां 2050 तक ‘बुलेट’ की रफ्तार से बढ़ेगी मुस्लमानों की आबादी, इस लिस्ट में क्या भारत का नाम हैं शामिल

Top 10 countries where Muslim population: दुनिया में तेजी से बढ़ने वाला इस्लाम धर्म पूरी दुनिया में आगे भी ऐसे ही काफी तेजी से बढने वाला हैं, दरअसल फोब्र्स की रिपोर्ट मे भी साल 2050 तक मुस्लिम आबादी का सबसे तेज बढ़ने का अनुमान लगाया गया हैं। बता दें कि जनसंख्या पर रिपोर्ट जारी करने वाली संस्थाओं के मुताबित साल 2050 तक दुनियाभर में मुस्लिम आबादी क्रिश्चियन के बराबर हो जाएगी, आज हम अपने इस लेख में उन 10 देशों की चर्चा करेंगे, जहां पर सबसे तेजी से मुस्लिम आबादी बढ़ने वाली हैं।

इंडोनेशिया: मौजूदा समय में इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश हैं, जहां वर्तमान में करीब 229 मिलियन मुस्लिम हैं, जो देश की आबादी का 87.2% हैं, इंडोनेशिया आर्थिक महाशक्ति भी हैं,साल 2050 तक दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने का अनुमान हैं, 12 प्रतिशत वृद्धि के साथ साल 2050 में इंडोनिशिया की मुस्लिम जनसंख्या 256.82 मिलियन होने का अनुमान हैं।

यमन: इस समय यमन में 99 फीसदी से अधिक आबादी मुस्लिम हैं, और आने वाले दशकों में भी यह हिस्सेदारी बरकरार रहने की संभावना हैं, क्योंकि मुस्लिम आबादी 2050 तक 90 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, देश की सीमा सऊदी अरब से लगती है और यह देश 2014 से युद्ध की वजह से तबाह हो गया हैं, 90 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यमन में साल 2050 तक 61.05 मिलियन मुस्लिम आबादी हो सकती हैं।

मिस्रः मिस्र मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक हैं, यह देश अपनी समृद्ध परंपरा और इतिहास के लिए जाना जाता है। मिस्र की 95 फीसदी आबादी मुस्लिम हैं, जबकि 4 प्रतिशत ईसाई हैं, साल 2050 तक ईसाई आबादी में एक प्रतिशत की गिरावट होने की सभावना हैं और मुस्लमानों की हिस्सेदारी उसी स्तर तक बढने की संभावना हैं, 32 फीसदी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक मुस्लिम जनसंख्या 119.53 मिलियन होने का अनुमान हैं।

बांग्लादेश: बांग्लादेश में दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी हैं, ढाका सरकार ने पिछले कुछ दशकों में जन्म दर को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं, जिसकी वजह से जनसंख्या वृद्धि दर धीमी हो गई हैं, इसके बावजूद बांग्लादेश उन देशों में शामिल हैं जहां 2050 तक मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा बढ़ेगी। बांग्लादेश में 19 फीसदी वृद्धि के साथ साल 2050 तक 182.36 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान हैं।

अफगानिस्तान: इस्लामिक कंट्री बाग्लादेश में भी तेजी से मुस्लमानों की संख्या बढ़ने वाली हैं, इस देश में मौजूद समय में 99.6 फीसदी आबादी मुस्लिम हैं, अशरफ गनी की सरकार के पतन के बाद 2021 से देश में कटट्र धार्मिक सरकार हैं, 2050 तक देश में मुस्लिम आबादी 78 फीसदी बढ़ने की संभावना हैं, जिसके बाद इस देश में मुस्लमानों की आबादी 72.19 मिलियन हो जाएगी।

नाइजर: मौजूद समय से नाइजर में 21 मिलियन मुस्लिम हैं, जो देश की कुल आबादी का 98 फीसदी से अधिक हैं, अगल 3 दशकों में मुस्लिम समुदाय का आकार तेजी से बढ़ने का अनुमान हैं, साल 2050 तक 148 फीसदी की वृद्धि के साथ 53.66 मिलियन मुस्लमानों की संख्या होने का अनुमान हैं।

इराक: इराक देश में साल 2020 से 2050 के बीच मुस्लिम आबादी लगभग दोगुनी होने का अनुमान हैं, इस देश में प्रति महिला जन्म दर 3.55 हैं, देश की 99 फीसदी आबादी मुस्लिम हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा इस्लाम के शिया संप्रदाय से संबंधित भी हैं, इस देश में 94 फीसदी वृद्धि के साथ साल 2050 तक 80.19 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान हैं।

पाकिस्तान: पाकिस्तान की 96.5 फीसदी आबादी मुस्लिम हैं, यह अपनी बड़ी आबादी, मजबूत सैन्य और अपने विशाल बाजार आकार से उपजी आर्थिक क्षमता के कारण दुनिया के सबसे शक्तिशाली इस्लामी देशों में से एक हैं, देश की आबादी में हिंदुओं की संख्या 1.9 फीसदी हैं, जबकि ईसाइयों की संख्या 1.6 फीसदी हैं, साल 2050 तक पाकिस्तान में 36 प्रतिशत वृद्धि के साथ मुस्लिम की आबादी 273.11 मिलियन होने का अनुमा हैं।

भारत: मुस्लिम आबादी की वृद्धि के मामले में भारत देश दूसरे स्थान पर हैं, भारत में 46 फीसदी मुस्लिम आबादी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक 310.66 मिलियन मुस्लिम आबादी होने का अनुमान हैं, ऐसी स्थिति में भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा, मौजूद समय में भारत में मुस्लिम आबादी 15.4 फीसदी हैं।

नाइजीरिया: मौजूदा समय में नाइजीरिया में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी हैं, जिसके 100 मिलियन से ज्यादा नागरिक मुस्लिम हैं, दुनिया के सभी देशों में 2050 तक नाइजीरिया में मुस्लिम आबादी में सबसे ज्यादा वृद्धि होगी, 120 फीसदी की वृद्धि के साथ साल 2050 तक नाइजीरिया में 230.7 मिलियन आबादी मुस्लिमों की होने वाली हैं।