किसानों के साथ अन्याय हुआ तो इलाज करेंगे: अनुराग चौधरी

Meerut
Meerut किसानों के साथ अन्याय हुआ तो इलाज करेंगे: अनुराग चौधरी

मेरठ (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किला परीक्षित गढ़ में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।भाकियू के मेरठ जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी,हर्ष चौधरी के नेतृत्व में जिले में संगठन की ब्लॉक स्तर पर समीक्षा की गई।और ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस चौधरी की मौजूदगी में संगठन विस्तार के अलावा क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा हुई।मौजूद सभी वक्ताओं ने अपनी – अपनी बात रखी,पंचायत में शीर्ष पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति बनाई गई। पंचायत में आए क्षेत्र के किसानों ने जिला अध्यक्ष के सामने अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें अधिकतर,बिजली विभाग,क्षेत्रीय थाना और तहसील से जुड़ी समस्याएं आई। और जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी को किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया गया।इसके अलावा थाने से सबंधित किसानों की समस्याओं को भी निस्तारित कराया गया।

White Hair Sloution: सिर्फ एक चम्मच हल्दी और फिर सारे सफेद बाल काले! बिना महेंदी कलर इंडिगो के बालों को काला करें

भाकियू के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि भाकियू संगठन किसान,मजदूर की आवाज उठाता है और उठाता रहेगा। कहा कि किसान एकजुटता बनाए रखें,एकजुटता ही हमारी असली ताकत है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को चेतवानी देते हुए कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दें, किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो, और किसान की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण कराया जाए।उन्होंने कहा कि किसान के साथ किसी ने भी अन्याय किया तो भाकियू उसका इलाज करने का काम करेगी। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को संगठन विस्तार करने के साथ – साथ एकजुट होकर अपनी समस्याओं को रखने की बात कही।उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपने क्षेत्र की समस्याओं को मासिक पंचायत में रखें,किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए भाकियू हमेशा तैयार है।

समीक्षा बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी,चौधरी हर्ष चहल, युवा जिला अध्यक्ष अनूप यादव,किला ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, बबलू सिसोला, मनीष, अभिषेक, प्रदीप प्रधान आदि संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।