कृषि मंत्री कंवरपाल ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

Yamunanagar News
Khizrabad News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र)। Khizrabad News: जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव खदरी में कृषि मंत्री कंवरपाल ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान बिजली निगम से जुड़ी समस्याएं लेकर ग्रामीण दरबार में पहुंचे। जब कृषि मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों के बारे में पूछा तो वहां पर कोई भी हाजिर नहीं मिला। न तो वहां पर एसडीओ व जेई मिले। जबकि एक दिन पहले जनता दरबार के बारे में अधिकारियों को सूचित किया गया था। कृषि मंत्री ने छछरौली बिजली निगम में कार्यरत एसडीओ कमल पानरा व जेई कृष्ण सैनी को निलंबित करने के आदेश दिए। Yamunanagar News

कृषि मंत्री ने बताया कि बिजली निगम के दोनों अधिकारियों की पूर्व में भी कई शिकायते उनके समक्ष आ चुकी है। जनता दरबार से दोनों अधिकारी नदारद रहे। लगभग दो घंटे बाद यह जनता दरबार में पहुंचे। यह लापरवाही है। ग्रामीणों ने भी उन्हें दोनों अधिकारियों के बारे में बताया कि यह कार्यालय में भी नहीं रहते है और न ही उनकी शिकायतों को सुनते हैं। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह जनता के कामों को प्राथमिकता करें और कार्यशैली में भी सुधार लाए। यदि जनता के कामों में इस तरह से कोई लापरवाही बरतता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पहले जनता दरबार में भी नहीं आए थे दोनों अधिकारी | Yamunanagar News

इससे पहले भी कृषि मंत्री ने जनता दरबार लगाया। जिसमें भी बिजली निगम के दोनों अधिकारी नहीं पहुुंचे थे। उस दौरान भी लोगों ने बिजली से संबंधित शिकायतें रखी थी। जिसका जवाब देने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं था।

यह भी पढ़ें:– सांसद इकरा हसन से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं