मध्यप्रदेश में बजा राम-नाम का डंका, किए मानवता भलाई कार्य

बैतूल (सच कहूँ न्यूज)। मध्यप्रदेश के बैतूल में रविवार को नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में आस पास के लोगों ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने शब्दवाणी की। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने मानवता भलाई के कार्य किए। बैतूल की साध-संगत ने 4 जरूरतमंद बुजुर्ग परिवारों को गर्म कंबल और 2 बहनों को साड़ियां वितरित की। आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 147 मानवता भलाई के कार्य साध-संगत बढ़चढ़ कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।