हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में एक दि...

    देश में एक दिन में 83,011 कोरोना संक्रमित ठीक हुए, 78,524 नये मामले आए

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 83,011 लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) से ठीक हुए हैं, जबकि इस दौरान 78,524 नये लोग इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आए हैं। इस तरह से देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में 5, 458 की कमी आई है और अब यह घटकर 9,02,425 पर आ गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 83, 011 कोरोना मरीज ठीक हुए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 58,27,704 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 78,524 नये लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 68,35,656 हो गया है।

    रोगमुक्त की दर 85.25 प्रतिशत

    इससे पहले रविवार को 82,259 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए थे जबकि संक्रमण के 75,829 मामले आये थे। इसी तरह सोमवार को रिकवरी और संक्रमण के मामलों की संख्या क्रमश: 76,737 और 74,442 रही। मंगलवार को 75,787 लोगों ने इस जानलेवा विषाणु को मात, दी थी, जबकि 61,267 नये लोग इसकी चपेट में आए थे। बुधवार को 82,203 लोग इस महामारी से ठीक हुए थे, जबकि 72,049 नये लोग इसकी चपेट में आए थे।

    पिछले 24 घंटों में 971 संक्रमितों की मौत होने के बाद देश में अब तक इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,05,526 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 9.07,883 है। देश में इस समय मामलों का प्रतिशत 13.20 और रोगमुक्त होने वालों की दर 85.25 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.54 फीसदी रह गयी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2,492 कम होकर 2,44,976 रह गये हैं, जबकि 355 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,072 हो गयी है। इस दौरान 16,715 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,96,441 हो गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।