भिवानी में कोरोना के 8 नए मामले मिले

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में बुधवार को कोरोना के 17 मरीज ठीक हुए। वहीं 8 नए मामले सामने आए। जिसमें से एक आरपीएफ थाना रेलवे स्टेशन से, एक गांव ललहाना से, एक सेवा नगर से, एक गांव लोहानी से, एक रूद्रा कॉलोनी से, एक बीटीएम चौक से, एक मनान पाना से तथा एक सिवानी से है। अब तक जिले में कुल 685 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 534 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 147 एक्टिव केस हैं। बुधवार को जिले से 350 सैम्पल लिए लिए गए।

सीएमओ ने बताया कि अब जिला के एंबुलेंस 108 कंट्रोल रूम का 7027847102 यह नंबर बदल गया है। अब एंबुलेंस के लिए नया नंबर जारी किया गया है, जो कि 7015077108 है। वहीं ये नम्बर भी जारी रहेंगे 01664-243199, 01664-244108। अब आगे से दिए गए इन नए नंबरों पर कोई भी व्यक्ति कॉल करके एंबुलेंस की सहायता ले सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts