हरियाणा पुलिस के 6 अधिकारियों को मिला केन्द्रिय गृह मंत्री पदक

Haryana Police

 सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है पुरस्कार (Haryana Police)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में वीरवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-2018 में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया, जिसमें हरियाणा के 6 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों व सशस्त्र पुलिस बलों के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों मे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और मानक को बढ़ाने में प्रशिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना के लिए इस पुरस्कार की स्थापना की गई है।

हरियाणा पुलिस के जवान साहस व जोश के कारण देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं

हरियाणा पुलिस में दयानंद अधीक्षक कार्यालय पीटीसी सुनारिया, निरीक्षक ईश्वर सिंह आरटीसी भौंडसी, निरीक्षक रणधीर सिंह एचपीए मधुबन, उप निरीक्षक रामकुमार, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पीटीसी सुनारिया को प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमाण-पत्र व पदक हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा द्वारा प्रदान किए गए।

  •   समारोह में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों व स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा
  • कि आप सभी को इन सभी पदक विजेताओं से प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए।
  • उन्होंने पदक विजेताओं के बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की।
  • इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम
  • उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार, उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।