हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    ईरान में पिछले दो सप्ताह में बाढ़ से 57 लोगों की मौत

    Flood

    तेहरान (एजेंसी)

    ईरान में पिछले दो सप्ताह में विभिन्न इलाकों में आयी बाढ़ से 57 लोगों की मौत हो गई। ईरान आपातकालीन संगठन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। संगठन के प्रवक्ता मोजताबा खालेदी ने आईआरएनए समाचार एजेंसी से कहा कि हाल में आयी बाढ़ में 478 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ और तबाही के कारण 19 मार्च से अबतक ईरान के कृषि क्षेत्र, आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी इलाकों में भारी नुकसना हुआ है। पश्चिमी ईरान में दर्जनों शहर और गांव में अभी भी जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।