हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    सूडान के दारफुर में सड़क दुर्घटना में 57 की मौत

    Rajkot News
    सांकेतिक फोटो

    खार्तूम। सूडान के उत्तरी दारफुर प्रांत में सड़क दुर्घटना में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सना ने यह रिपोर्ट दी है। शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा गया है, “यह हादसा शांगिल तोबाया क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर न्याला और अल फशेर शहरों को जोड़ने वाले मार्ग पर उम ड्रायसई इलाके में गुरुवार शाम को हुआ।” इस दुर्घटना में 20 अन्य लोग घायल हुये है। दुर्घटना उस समय हुई जब यात्रियों को ले जा रहा मालवाहक वाहन छोटे वाहनों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया।

    • सूडान में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले देशों में से एक है।
    • मुख्य रुप से वाहन चलाने में लापरवाही और सड़कों की खराब स्थिति आदि के कारण होती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।