हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More

    फ्रांस में कोरोना से 52 और लोगों की मौत

    52 more dead with Corona in France.
    पेरिस,स्पूतनिक । फ्रांस में कोरोना वायरस से 52 औऱ मौतें होने के साथ ही यहां इससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 28714 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अब तक 101390 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं जिसमें से 17904 लोगों की हालत गंभीर है। 67803 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है जबकि अब तक 28714 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है।
    अन्य 14695 मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है जिसमें से 255 मरीज पिछले 24 घंटों में भर्ती हुए हैं। इस दौरान 29 लोगों की हालत गंभीर है औऱ अब तक आईसीयू में कुल 1361 मरीज भर्ती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।