हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी में 5 ...

    भिवानी में 5 और नए Corona संक्रमित मिले

    Corona

    अब जिले में कोरोना के 170 एक्टिव केस  (Corona in Haryana) 

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिला में शनिवार को कोरोना के 13 मरीज ठीक हुए, जिनको डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। वहीं कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। अब तक जिला में कुल 629 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 455 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 170 एक्टिव केस हैं। शनिवार को जिले से 250 सैम्पल लिए गए। उन्होंने बताया कि नए मामलों में एक लोहारू से, एक कैरू से, एक डीसी कॉलोनी से, एक गांव तिगड़ाना से तथा एक शांति नगर से है।

    • सीएमओ ने बताया कि लोहारू से 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो कि पुलिस विभाग हरियाणा से रिटायर्ड है।
    • यह पिछले 15 वर्षों से डायबिटीज का मरीज है।
    • इसने 2018 में किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी, इसका फोर्टिस मोहाली (चंडीगढ़) से ईलाज चल रहा है।
    • कैरू से 31 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि मूथूट फाईनेंस घंटाघर चौक भिवानी में कार्य करता है।
    • यह पहले से आए कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आया है।
    • डीसी कॉलोनी से 35 वर्षीय व्यक्ति जो कि मूथूट फाईनेंस घंटाघर चौक भिवानी में कार्य करता है।
    • यह पहले से आए कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आया है।

    तिगड़ाना से 24 वर्षीय युवती है, जो कि मूथूट फाईनेंस घंटाघर चौक, भिवानी में कार्य करती है। यह पहले से आए कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आई है तथा शांति नगर से 42 वर्षीय व्यक्ति, जो कि पीएनबी बैंक खानपुर सोनीपत में कार्य करता है, यह 5 जुलाई को भिवानी आया था। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।