हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना से 47 लोगों की मौत

    Corona in Brazil
    चंडीगढ़। पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना महामारी से 47 लोगों की मौत हो गयी तथा 49 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 47 लोगों की मौत होने के साथ अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3406 हो गयी है। इसके अलावा आज 1435 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने के साथ अब राज्य में पाजिटिव मरीज बढ़कर 113886 हो गयी है तथा सक्रिय मरीज 16814 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 1841955 संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं तथा 93666 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।