हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश बिहार में कोर...

    बिहार में कोरोना संक्रमित 37 मरीज हुए स्वस्थ

    Corona-in-Vihar

    अच्छी खबर: कोरोना हॉटस्पॉट बने सीवान में 29 मरीज संक्रमित हुए, जिनमें से 12 ठीक हुए (37 Patients Healthy in Bihar)

    • बिहार में कोरोना संक्रमण से कुल 12 जिले प्रभावित

    पटना (एजेंसी)। तमाम जोखिमों के बावजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कर्तव्यपरायणता तथा परिवार के सदस्यों को जिंदा रखने की खातिर स्वयं की जिजीविषा की बदौलत बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित 72 मरीजों में से 37 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने वीरवार को बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 72 है जबकि इनमें से 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 34 सक्रिय मामले हैं जबकि एक मुंगेर जिले के चौरंबा निवासी एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

    • कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना संक्रमण से कुल 12 जिले प्रभावित हैं।
    • कोरोना हॉटस्पॉट बने सीवान में 29 मरीज संक्रमित हुए, जिनमें से 12 ठीक हो चुके हैं।
    • वैशाली में कल देर शाम पहले संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई हैं।
    • वहीं पटना के छह संक्रमितों में से 5
    • गोपालगंज में तीन में से 3
    • भागलपुर के 1
    • सारण के एक और लखीसराय की एक महिला मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं।
    •  इस तरह गोपालगंज, भागलपुर, सारण
    • लखीसराय में अब कोरोना पॉजिटिव एक भी मामला नहीं बचा है।

    नवादा में तीन में से एक मरीज कोरोना को मात दे चुके है

    इसी तरह नालंदा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जिनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं। बेगूसराय के आठ संक्रमित मरीजों में से एक, गया में पांच में से चार, और नवादा में तीन में से एक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, मुंगेर में आठ में से छह ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है और उनके भी शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद है।

    संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 51.39 प्रतिशत

    प्रधान सचिव ने बताया कि देश के 22 राज्यों से प्राप्त आंकड़े के अनुसार, बिहार में इस वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 51.39 प्रतिशत और उसका स्थान तीसरा है। इस मामले में केरल की दर 56.33 और छत्तीसगढ़ की 51.52 जबकि पूरे देश की दर 12.15 है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।