हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश 300 कार्टन वि...

    300 कार्टन विदेशी शराब बरामद

    Foreign Liquor

    हाजीपुर 09 फरवरी (एजेंसी)

    बिहार में वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौता चौक से पुलिस ने ट्रक पर लदी 300 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात सूचना मिली थी कि चिकनौत चौक पर लाइन होटल के निकट शराब लदी ट्रक खड़ी है। इसी आधार पर पुलिस ने लाइन होटल के निकट छापेमारी की। पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक और उपचालक फरार हो गया। ट्रक से 300 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी है। सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रूपया है। मामले की जांच की जा रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।