हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोटा में 30 न...

    कोटा में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले

    Coronavirus

    कोटा। राजस्थान में कोटा में आज 30 नए कोरोना संक्रमिले जिससे यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है। सुबह चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोटा के बोरखेड़ा इलाके के वसुंधरा विहार में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जिनमें चार पुरुष और चार ही महिलाएं शामिल हैं।

    Corona

    इसके अलावा पाटन पोल में छह, कुन्हाड़ी में दो, श्रीनाथपुरम में दो, कैथूनीपोल, कुलीपाड़ा, दादाबाड़ी, शास्त्री कॉलोनी कोटा जंक्शन, महावीर नगर, सुभाष नगर, नयापुरा, रामचंद्रपुरा, छावनी, सरस्वती कॉलोनी लालभीरो पाड़ा, कैथूनीपोल, सुभाष कॉलोनी में एक एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा बूंदी में छोटा बाजार, गणेशपुरा में एक एक संक्रमित पाये गए। अब तक 29 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 739 रोगी स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घरों को लौट चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।