हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जयपुर में कार...

    जयपुर में कार के डंपर से टकराने पर 3 युवकों की मौत

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात एक कार के आगे चल रहे डंपर से टकराने पर तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुपसे घायल हो गये। पुलिस के अनुसार हादसा गोपालपुरा बाईपास रोड पर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास देर रात करीब एक बजे उस समय हुआ जब ये लोग गुर्जर की थड़ी की तरफ जा रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रति होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ये सभी युवक कार में फंस गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान सीकर जिले के लोसल निवासी राकेश (32), झुंझुनूं जिले के मुकेश (30) और भरतपुर जिले के पुष्पेंद्र (30) के रुप में की गई हैं। पुलिस ने हादसे में गंभीर रुप से घायल दो युवकों को सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।