3 मंत्री भी शामिल, तीन में से 2 हारे, 1 को नहीं मिली थी टिकट

Election wind

चुनाव डगर से पहले ही भारत दर्शन पर निकल गए थे 12 विधायक

  •  31 लाख तक का सरकार ने उठाया खर्च (Election wind)

  • 3 लाख को पहले 4 महीने में ही किया खर्च

  •  ज्यादातर विधायकों के पारिवारिक सदस्यों पर आया खर्च

अश्वनी चावला चंडीगढ़। जिस समय हरियाणा में चुनावी हवा चलते हुए हर तरफ वोटों की राजनीति चल रही थी। ठीक उसी समय हरियाणा की पिछली विधानसभा के 12 विधायक भारत दर्शन के लिए निकले हुए थे। (Election wind) जिस पर 31 लाख रुपये के लगभग खर्चा हरियाणा सरकार की तरफ से कर दिया गया है। ऐसा नहीं है कि यह खर्च गलत किया गया है बल्कि नियमों अनुसार कोई भी विधायक 1 साल में 3 लाख तक का खर्च अपने भारत या देश से बाहर घूमने-फिरने के लिए खर्च कर सकता है।

वह अपने परिवारिक सदस्यों के ऊपर आने वाले खर्च को भी विधानसभा से इसी 3 लाख की लिमिट में ले सकता है। आश्चर्यजनक बात ये है कि जब पूरे प्रदेश में चुनावी लहर चल रही थी, तो ठीक उसी समय हरियाणा के 12 विधायकों के परिवारिक सदस्य भारत दर्शन के लिए निकले हुए थे। इन 12 विधायकों की सूची में पूर्व 3 मंत्री भी शामिल हैं।

खास बात तो यह है कि वित्त वर्ष 2019-20 की शुरूआत 1 अप्रैल से हुई थी और इसी वर्ष चुनाव होने के चलते कोई भी विधायक इस तीन लाख रुपये तक के खर्चे का फायदा चुनाव के ऐलान होने से ठीक पहले तक ले सकता था। जिसके चलते 12 ऐसे विधायक सामने आए हैं, जिन्होंने मात्र 4 महीने में ही 3 लाख तक की फ्री ट्रैवलिंग एलाउंस अपने परिवार के लिए सरकार की तरफ से ली है। इस सूची में पूर्व मनोहर लाल खट्टर की सरकार के तीन मंत्रियों सहित मौजूदा प्रतिपक्ष नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल है।

रामविलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु व राव नरबीर सिंह भी इस लिस्ट में शामिल (Election wind)

चुनाव से ठीक पहले 4 महीनों के समय में ही फ्री ट्रैवलिंग एलाउंस का लाभ लेने वाले 12 विधायकों की सूची में रामविलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु व राव नरबीर सिंह भी शामिल हैं। यह तीनों ही पूर्व मनोहर लाल खट्टर की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इनमें से रामविलास शर्मा और कैप्टन अभिमन्यु चुनाव के दौरान हार गए थे। जबकि राव नरबीर सिंह को भाजपा की तरफ से टिकट नहीं दी गई थी।

मात्र एक कागज पर लिख कर देना होता है खर्च

फ्री ट्रैवलिंग एलाउंस में किसी भी विधायक को किसी भी तरह का कोई ज्यादा हिसाब-किताब या फिर टिकटें और होटल की प्रतियां देने की जरूरत नहीं पड़ती है। फ्री ट्रैवलिंग एलाउंस लेने के लिए विधायकों की तरफ से मात्र एक कागज पर ही यह लिख कर देना होता है कि उसने या उनके परिवारिक सदस्यों ने भारत के किसी भी क्षेत्र या फिर बाहर सफर किया है और इस दौरान उनका खर्च आया है। इसके पश्चात विधानसभा की तरफ से तुरंत पैसों की अदायगी विधायक के बैंक अकाउंट में कर दी जाती है। इसके लिए न तो कोई आॅडिट होता है और न ही किसी तरह की चेकिंग की जरूरत समझी जाती है। विधानसभा अपने विधायकों पर पूर्ण रुप से विश्वास करती है और उनका मानना है कि कोई भी विधायक झूठ बोलकर या फिर गलत तरीके से फ्री ट्रैवलिंग एलाउंस का फायदा नहीं लेता है।

इन विधायकों ने लिया फ्री ट्रैवलिंग अलाउंस का लाभ

विधायक का नाम                    खर्च

  • राव नरबीर सिंह            3 लाख
  • कृष्ण कुमार                  3 लाख
  • राम विलास शर्मा           3 लाख
  • तेजपाल सिंह तंवर         3 लाख
  • कुलदीप शर्मा                 3 लाख
  • घनश्याम दास               3 लाख
  • लतिका शर्मा                  3 लाख
  • हरविंदर कल्याण            3 लाख
  • कैपटन अभिमन्यु           2 लाख 25 हजार 226
  • ज्ञान चंद गुप्ता                 2 लाख 98 हजार 800
  • भूपेन्द्र सिंह हुड्डा           1 लाख 60 हजार 038
  • असीम गोयल                15 हजार रुपये

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।