हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना से 29 लोगों की मौत

    29 people died due to corona in Punjab
    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लिये राहत की बात यह है कि अब कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है तथा पिछले चौबीस घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल बीस लाख 53 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं तथा अब तक एक लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गयी । इसी के साथ कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 3741 हो गयी है तथा अभी 42 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है । राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 930 नये संक्रमित मरीज सामने आये हैं तथा राज्य में पाजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख 21 हजार से अधिक हो गयी है तथा सक्रिय मरीज 10775 हैं ।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।