हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना के 25 पॉजिटिव मामले, आठ ठीक होकर घरों को लौटे

    Coronavirus

    सरसा और सोनीपत से एक मामला आया सामने

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमित अब तक 25 मरीज सामने आये हैं जिनमें से आठ ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज यहां जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में अब तक 13529 लोग विदेश से आये हैं। 348 लोग कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आये हैं।

    • 13877 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 645 लोगों से क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है।
    • इस तरह शेष 13232 लोग निगरानी में हैं।
    • राज्य में 311 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।
    • गुरूग्राम में छह तथा फरीदाबाद और पानीपत में एक-एक मरीज ठीक हो चुका है।
    • राज्य में कोरोना से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है।

    782 संदिग्धों को नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 541 नेगेटिव तथा 25 पॉजिटिव पाये गये। 218 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी है। पॉजिटिव मामलों में आठ ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। राज्य में अब केवल 17 मरीज की कोरोना संक्रमित हैं।राज्य में पॉजिटिव पाये गये मामलों में गुरूग्राम में दस, फरीदाबाद में पांच, पानीपत में चार, अम्बाला, हिसार, पलवल, पंचकूला, सिरसा और सोनीपत में एक-एक मामला सामने आया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।