कांगो में अंतर-जातीय संघर्ष में 22 लोगों की मौत

Die, Inter Caste Conflict, Congo

गोमा/डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो: मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में पिछले दो दिनों के दौरान हुये अंतर-जातीय संघर्ष में 15 नागरिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी।

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी होप सबिनी ने आज इस बात की जानकारी दी। श्री सबिनी ने रायटर को बताया कि हुटू-वर्चस्व वाले न्यातुरा गुट के लड़ाकों ने रविवार को कलूसी गांव में नांदे-प्रभुत्व वाले माई माई मजेंबे नामक एक अन्य गुट पर हमला कर दिया।

इसके बाद इसी प्रकार का संघर्ष बवालांडा में भी हुआ। श्री सबिनी के मुताबिक इस अंतर-जातीय संघर्ष में कलूसी गांव में 11 नागरिकों की मौत हो गयी जबकि बवालांडा में चार नागरिक और सात विद्रोही मारे गये।

Varta

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।