न्यूजीलैंड में कोरोना डेल्टा वेरिएंट के 215 नए सामुदायिक केस मिले

Published On

वेलिंगटन (एजेंसी)। न्यूजीलैंड में मंगलवार को कोरोना डेल्टा वेरिएंट के 215 नये मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7268 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नये मामलों में देश की सबसे बड़ी सिटी आॅकलैंड में 196, विकाटो के आस-पास से 11, नर्थलैंड से चार, प्लेंटी की खाड़ी में एक, लेक्स जिला स्वास्थ्य बोर्ड इलाके में दो तथा मध्य जिला स्वास्थ्य बोर्ड में एक मामले दर्ज किया गया। कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु आॅकलैंड के जिला अस्पताल में हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को जितने मामले आयें उनमें से 88 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जिसमें से छह मरीज गहन चिकित्सा इकाई में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,025 हो गई है। न्यूजीलैंड में वैक्सीन के लिए योग्य व्यक्तियों में से 91 प्रतिशत लोग कोरोना टीके की पहली डोज तथा 84 प्रतिशत लोग दूसरी डोज ले चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts