हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनीपत में को...

    सोनीपत में कोरोना पाॅजिटिव 17 नए मामलों की पुष्टि

    Coronavirus

    सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में रविवार को कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण के 17 नए मामले सामने आने के बाद जिला में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,554 हो गया। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि जिले में आज शाम तक कोविड-19 के 23,252 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 23,034 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 218 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। प्राप्त रिपोर्टों में से 1554 परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी 21,480 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटरों और विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में 251 लोगों को रखा गया है। कोविड अस्पताल बीपीएस मेडिकल काॅलेज, खानपुर कलां के आईसीयू में भी आठ मरीज उपचाराधीन हैं।

    Coronas speed increases in Sangrur, government not panicked, cross 400 mark in few days

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।