हरियाणा में कोरोना के आए 1630 नये मामले

Coronavirus, Corona Active Cases

कुल संख्या 125412 हुई, 1331 मौतें (Corona In Haryana)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में गत कुछ समय से कुछ गिरावट आई है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 1630 नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 125412 हो गई है। वहीं इनमें से 1331 लोगों की मौत हो चुकी है और 108411 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 15670 हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 6.72 प्रतिशत

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 6.72 प्रतिशत, रिकवरी दर 86.44 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद और गुरूग्राम कोरोना मामलों की तालिका में सबसे ऊपर हैं। ग्रुरूग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के कुल मामले क्रमश: 20189 और 19496 तक पहुंच गये हैं। इनमें से 17510 और 17977 ठीक हो चुके हैं।

इनके अलावा सोनीपत, रेवाड़ी, अम्बाला, रोहतक, पानीपत, करनाल, हिसार, पंचकूला, हिसार और कुरूक्षेत्र जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने का रूझान है। हालांकि कुल जिलों में अपेक्षाकृत बढ़त कम हुई है। गुरूग्राम में कोरोना के आज 261, फरीदाबाद 195, कुरूक्षेत्र 163, रोहतक 126, हिसार 107, सोनीपत 102, यमुनानगर 80, फतेहाबाद 70, अम्बाला 67, सिरसा 66, पंचकूला 60, रेवाड़ी 59, महेंद्रगढ़ 52, पानीपत 43, करनाल 37, भिवानी 36, कैथल 30, झज्जर 26, जींद 20, पलवल 16, चरखी दादरी नौ और नूंह में पांच मामले आये।

राज्य में कोरोना से अब तक 1331 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 920 पुरूष और 411 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 216, गुरूग्राम 170, करनाल 104, अम्बाला 89, कुरूक्षेत्र 88, पंचकूला 85, पानीपत 71, यमुनानगर 66, रोहतक 59, सिरसा 58, हिसार 56, सोनीपत 44, कैथल 40, फतेहाबाद 33, भिवानी 33, रेवाड़ी 26, जींद 27, झज्जर और नूंह 21-21, पलवल 15, महेंद्रगढ़ सात तथा चरखी दादरी में दो मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।