विदेशी जहाज से पकड़ी 3500 करोड़ की हेरोइन

Published On

गुजरात तट पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली । भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात में नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । गुजरात तट पर भारतीय तट रक्षक बल ने करोड़ों के ड्रग्स (हीरोइन) ले जा रहे जहाज को पकड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि गुजरात तट पर इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज समुद्र पावक ने एक मालवाहक जहाज को इंटरसेप्ट किया। नशीला पदार्थ ले जा रहे मालवाहक जहाज की तलाशी लेने पर उसमें से साढे तीन हजार करोड़ की हीरोइन बरामद की गई है।

पानी के रास्ते होने वाली नशे की तस्करी के खिलाफ यह अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। जहाज से करीब 1500 किलो हीरोइन मिलने की बात सामने आई है। हमारे सहयोगी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यह तक जब्त किए गए मादक पदार्थों की सबसे बड़ी खेप है। इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के मुताबिक वेसल को 29 जुलाई को 12 बजे इंटरसेप्ट किया गया था।

सभी सुरक्षा और जांच एजेंसियां सतर्क

इसके बाद कोस्ट गार्ड अधिकारियों ने जहाज की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को जहाज में छुपाई गई नशे की खेप बरामद हो गई। जहाज से 1500 किलो हेरोइन बरामद हुई। जहाज के कमांडर ने भी नशे की तस्करी की बात कबूल की।

इतनी बड़ी मादक पदार्थ की खेप पकड़े जाने पर सभी सुरक्षा और जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो, पुलिस, कस्टम, नौसेना और अन्य एजेंसियों इस मामले में संयुक्त जांच कर रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts