पहली ‘श्रमिक एक्सप्रैस’ रेलगाड़ी द्वारा 1205 मजदूर जालंधर से झारखंड के लिए हुए रवाना

प्रदेश सरकार ने दिया 7 लाख 12 हजार रूपये किराया | Migrant Laborers

जालंधर(सच कहूँ/राजन मान)। कोरोना महामारी के कारण पंजाब में फंसे सैंकड़ों प्रवासी मजदूरों को आज जालंधर शहर के रेलवे स्टेशन से अपने राज्यों के लिए रवाना किया गया। जालंधर से आज 1205 के करीब प्रवासी मजदूरों (Migrant Laborers) को उनके घरों के लिए स्पैशल रेलगाड़ी के द्वारा रवाना किया गया और इसके साथ ही पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजने का सराहनीय कदम उठाया है। प्रवासी मजदूरों को अपने घरों को भेजने के लिए उनके पास से कोई किराया नहीं वसूला गया और सरकार ने अपने पास से इन मजदूरों का 7 लाख 12 हाजार रूपये किराया दिया।

रेलवे स्टेशन पर इन मजदूरों को विदा करने के लिए डिप्टी कमशिनर वरिन्द्र कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद मौजूद रहे। इन मजदूरों का पहले सुबह 5 बजे अलग -अलग स्थानों पर मैडीकल चैकअप किया गया और फिर उनको करीब 20 बसों द्वारा रेलवे स्टेशन लाया गया। कर्फ्यू दौरान बाहर के राज्यों के जिला जालंधर में रह रहे मजदूरों और निवासियों को उन के राज्यों में वापिस भेजने के लिए बार -बार जिला प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। इस जिले में जम्मू और कश्मीर राज्यों से संबंधित रहे मजदूरों और निवासियों आदि सबंधी पहले ही उप मंडल मैजिस्ट्रैट जालंधर को नोडल अधिकारी लगाया जा चुका है।

प्रवासी मजदूरों का मैडीकल करने के लिए छह टीमों का गठन

दूसरे राज्यों के मजदूरों और निवासियों आदि को अपने राज्यों में वापिस भेजने के लिए स्टेट कोविड-19 कंट्रोल रूम चंडीगढ़ पंजाब के आदेशों से जालंधर में समिति गठन की गई है। इस समिति में बबीता कलेर आईएएस नोडल अधिकारी, हरदीप सिंह सहायक कमशिनर(ज) सहायक नोडल अधिकारी, बलवान सिंह डीसीपी मैंबर, रविन्द्र पाल सिंह एसपी मैंबर, बलजीत सिंह सहायक कमशिनर मैंबर, भोला सिंह ब्राड मैंबर, नवराज जीएम मैंबर, डॉ. सुरेन्द्र सिंह नांगल जिला सहित अधिकारी मैंबर, डॉ. पंकज पाल प्रधान आईएमए जालंधर मैंबर, रमेश बहली स्टेशन मास्टर मैंबर बनाए गए हैं।

सरकार की हिदायतों अनुसार प्रवासी मजदूरों को अपने राज्यों में पहुंचाने के लिए प्रवासी मजदूरों का मैडीकल करने के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। इन मैडीकल टीमों में दो गुलाब देवी अस्पताल जालंधर, दो मैडीकल टीमें सेकर्ड अस्पताल जालंधर और दो मैडीकल टीमें पिंपस जालंधर से बनाई गई हैं। इन मैडीकल टीमों के इंचार्ज डॉ. सुरेन्द्र सिंह नांगल जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

सुबह पाँच बजे के करीब मैडीकल टीमों द्वारा श्री गुरू नानक देव युनीवर्सिटी कालेज जालंधर में 237 प्रवासी मजदूर, बल्ले बल्ले फार्म (पठानकोट चौंक) में 602प्रवासी मजदूर और खालसा सीनियर सेकैंडरी स्कूल नकोदर रोड में 366 प्रवासी मजदूरों का मैडीकल चैक किया गया। इन प्रवासी मजदूरों ने 5 मई को दोपहर से पहले ठीक 11:30 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन से झारखंड जाने वाली रेल गाड़ी में सवार होकर अपने घर जाना था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।